Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 07:45
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Palamu News: टेंडर विवाद में ठेकेदार के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, मामला दर्ज
    Headline

    Palamu News: टेंडर विवाद में ठेकेदार के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, मामला दर्ज

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Palamu News:  जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर में शनिवार रात फ़ोन पर धमकी देने के 3 घंटे बाद एक ठेकेदार के घर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। कार्बाइन से गोली चलाई गई। घटना के पीछे टेंडर विवाद सामने आया है। इस संबंध में रविवार की अपराह्न तीन बजे नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई गई है।

    बताया जाता है कि हनुमान नगर में रहने वाले व तरहसी थाना क्षेत्र के पसहर कसमार के मूल निवासी राघवेंद्र सिंह को उनके मोबाइल पर बैरिया के राकेश सिंह ने शनिवार देर शाम 7.30 बजे फोन किया। बातचीत करते हुए डाले गए टेंडर को वापस लेने को लेकर धमकी दी। राकेश का कहना था कि राघवेंद्र टेंडर नहीं डाले। जब राघवेंद्र नहीं माने तो राकेश ने धमकी देते हुए दो अन्य लोगों के साथ मोटरसाइकिल से उनके हनुमान नगर स्थित घर पर पहुंच गया और ताबड़तोड़ 15 राउंड फायरिंग की। चार मंजिला भवन के तीसरे तल्ले तक गोली चलाई। हमलावर अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखे थे।

    राघवेंद्र का परिवार चार मंजिला मकान के सबसे निचले तल्ले पर रहता है। घटना के वक्त राघवेंद्र की पत्नी साधना सिंह और उनके साले घर पर थे। राघवेंद्र रांची में थे। बच्चे पढ़ाई के सिलसिले में बाहर रहते हैं। सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। फायरिंग किए जाने से मकान के कई हिस्से में छेद हो गए हैं। पुलिस ने मौके से एक दर्जन खोखा बरामद किया है। खोखा को जांच के लिए भेजा गया है कि किस हथियार से गोली चलाई गई।

    इस संबंध में राघवेंद्र सिंह की पत्नी साधना सिंह ने बैरिया के राकेश सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिक की दर्ज कराई है। साधना सिंह ने बताया कि फ़ोन पर धमकी देने की घटना में राकेश शामिल था लेकिन इसके पीछे किसी और का हाथ है। पुलिस छानबीन कर अविलंब मामले में कार्रवाई कर गिरफ्तारी करें और स्थिति स्पष्ट करें।

    राघवेंद्र सिंह ने कहा कि वह आरआईओ के ठेकेदार हैं। उन्होंने ऑनलाइन टेंडर डाला था। टेंडर को वापस लेने के लिए राकेश सिंह ने फोन कर पहले धमकी दी और फिर उसके 3 घंटे बाद घर पर आकर कार्बाइन से गोली चलाई। इस घटना से उनकी जान को खतरा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Contractor firing Palamu News Tender Dispute
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.