Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 15:42
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Palamu: बीते 10 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया: तेजस्वी
    Headline

    Palamu: बीते 10 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया: तेजस्वी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Palamu:  बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को पलामू जिले के छत्तरपुर उच्च विद्यालय के मैदान में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा नीत एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते 10 वर्षों के शासनकाल में झूठ के सहारे राज किया है। मोदी 2014 में गरीबी और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार में आए लेकिन उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया। उनका एकमात्र मकसद हिंदू-मुस्लिम कर देश की सत्ता पर राज करना रह गया है।

    तेजस्वी ने कहा कि मोदी ने इस बार 400 पार का नारा दिया है, जो महज एक जुमला है। उन्होंने पीएम मोदी के 2014 में दिए गए भाषण के कुछ अंश भी सुनाए और कहा कि इनमें एक भी पूरा नहीं किया गया। मोदी ने सिर्फ लोगों को ठगने का काम किया है। तेजस्वी ने कहा कि यदि केंद्र में उनके गठबंधन की सरकार बनी तो गरीब घर की बेटियों को प्रतिवर्ष एक लाख रुपये और पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। साथ ही प्रतिवर्ष एक करोड़ लोगों को नए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी उनके किए गए वादे के तहत पांच लाख लोगों को बिहार में रोजगार उपलब्ध कराया गया। वह भी सरकारी रोजगार मिला।

    तेजस्वी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी विरोध में बोलने वालों को सीबीआई और ईडी से डराने की कोशिश करते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झूठे मामलों में जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध भी 50 से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं लेकिन वह लालू प्रसाद यादव के बेटे हैं। ना लालू प्रसाद यादव झुका है और ना लालू का बेटा झुकेगा। साथ ही कहा कि जेल से उन्हें डर लगेगा जो डरते हैं। हमारे तो भगवान ही जेल में पैदा हुए थे। इसलिए हम जेल से नहीं डरते। इस बार चार जून को देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

    बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सिर्फ खरीद-फरोख्त में विश्वास रखते हैं और उनके पास अडानी-अंबानी जैसे लोग मौजूद हैं। उनके चार विधायकों को वह खरीद कर बिहार में सरकार में शामिल कर लिए। इस बार पिछड़े और दलित लोगों ने मन बना लिया है कि वे नरेन्द्र मोदी की सरकार को सत्ता से हटा देंगे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Modi government Tejashwi Yadav Unemployment
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.