Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 26 August 2026 || 06:04
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Palamu : पुलिस वर्दी में लूटपाट करने वाले चार लुटेरे गिरफ्तार
          Headline

          Palamu : पुलिस वर्दी में लूटपाट करने वाले चार लुटेरे गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 18, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Palamu :  फर्जी पुलिसकर्मी बनकर एवं पिपराटाड़ थाना में कार्यरत रहे पूर्व सब इंस्पेक्टर के नाम पर पुलिस वर्दी में लूटपाट करने वाले चार लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। उनके पास दो बंदूक, दो गोलियां, लूटे गए मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं।गिरफ्तार अपराधियों में शमशाद अंसारी, अखिलेश भुइयां उर्फ लड्डू, मुख्तार अंसारी, नवीन उर्फ मित्ररंजन सिंह शामिल है। शमशाद और अखिलेश जोलहाबिगहा, मुखतार बलमुआ और नवीन भुइयांकुरहा का रहने वाला है। सभी पांकी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। गिरफ्तार अपराधियों में शमशाद अंसारी पूर्व में हत्याकांड का आरोपित रहा है। अपराधी अखिलेश भुइयां आठ महीने पहले चोरी के कई कांडों में जेल गया था।

          गुरुवार को एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि 10 मई को पिपराटाड़ थाना क्षेत्र के केलहवा बराज के पास लूटपाट की घटना हुई थी। भुक्तभोगी ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को नहीं दी थी। देर से सूचना के बाद भी पुलिस टीम बनाई गई और छापेमारी की गई। अमानत नदी किनारे छह अपराधी डकैती की योजना बनाते घेरे गए। छापेमारी के क्रम में दो अपराधी मौके से भागने में सफल रहे तथा चार अपराधी पकड़े गए।

          एसपी ने बताया कि विगत कुछ दिनों से सूचना आ रही थी कि पांकी और पिपराटाड़ के सुदूर ग्रामीण जंगली रास्तों में छोटी मोटी छिनतई की घटनाएं हो रही है। करीब एक सप्ताह पहले केलहवा डैम पर लूटपाट की घटना हुई थी। इस सिलसिले में मामला दर्ज है। अपराधी पुलिस की वर्दी चितकबरा ड्रेस पहनकर आने जाने वाले वाहन सवारों को रोकते थे और थाना का स्टॉफ बताकर जांच के बहाने उनकी संपत्ति लूट लेते थे। सुबह थाने पर आकर सामान ले जाने की बात कहते थे। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

          एसपी ने बताया कि बदमाशों के पास से 12 बोर की दो देशी पिस्तौल, 12 बोर की दो गोलियां, 11 मोबाइल फोन, 3 चितकबरा वर्दी, एक पांच सेल का टॉर्च, एक चिलम भी बरामद किये गए हैं। अभियान में पिपराटाड़ के थाना प्रभारी हीरालाल साह, पु.अ.नि. नितिन कुमार पोद्दार और जवान शामिल थे। प्रेस ब्रीफिंग में एसपी के साथ आइपीएस सह मेदिनीनगर के एसडीपीओ ऋषभ गर्ग, लेस्लीगंज के एसडीपीओ आलोक टूटी, पांकी के इंस्पेक्टर अरुण कुमार महता आदि मौजूद थे।

          गिरफ्तार पलामू न्यूज पुलिस वर्दी लूटेरे
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          चतरा में दारोगा दंपति के सरकारी आवास से नाबालिग बरामद, जांच शुरू

          August 25, 2026

          टंडवा के जंगल में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक घायल

          August 25, 2026

          साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ईंट भट्ठे व बगीचे से 15 मोबाइल के साथ 7 गिरफ्तार

          August 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          चतरा में दारोगा दंपति के सरकारी आवास से नाबालिग बरामद, जांच शुरू

          टंडवा के जंगल में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक घायल

          साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ईंट भट्ठे व बगीचे से 15 मोबाइल के साथ 7 गिरफ्तार

          पटना में सरकारी भर्तियों की मांग पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, वाटर कैनन से रोका मार्च

          कोसी-गंगा का रौद्र रूप: रंगरा में घरों तक पहुंचा बाढ़ का पानी, काजीकोरैया बांध टूटा; 5 हजार की आबादी प्रभावित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.