Monday, 20 May 2024 || 18:29

Palamu:  चचेरे भाई की हत्या के मामले में सेंट्रल जेल के विचाराधीन कैदी  अजय चौधरी की रविवार की रात  इलाज के दौरान मौत हो गई।  मृतक  पर गत होली के दिन  26 मार्च को अपने चचेरे भाई मनोज चौधरी की गोली मारकर हत्या करने  आरोप था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपित अजय चौधरी को 28 मार्च को मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। वह 28 मार्च से पलामू सेंट्रल जेल में बंद था।

रविवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उसे रिम्स में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। वहीं मामले की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि मामले में पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया था। जहां उसकी पिटाई की गई थी। ग्रामीणों ने पुलिस पिटाई से मौत होने का आरोप लगाया है।

चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड में मनोज चौधरी अपने गोतिया परिवार के साथ होली के दिन बैठकर शराब पी रहा था। इसी क्रम में अपने चचेरे भाई अजय चौधरी के साथ उसकी बहस हो गयी थी। आरोप है कि बहस के दौरान अजय चौधरी ने मनोज चौधरी को गोली मार दी थी। आनन-फानन में मनोज चौधरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version