Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 05:50
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Palamu: हेमंत सोरेन के विकास कार्य से घबराकर केन्द्र ने भेजवाया जेल: कल्पना सोरेन
    Headline

    Palamu: हेमंत सोरेन के विकास कार्य से घबराकर केन्द्र ने भेजवाया जेल: कल्पना सोरेन

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Palamu:  पलामू लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पलामू पहुंची और इंडी गठबंधन से राजद प्रत्याशी ममता भुइयां के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चैनपुर के हरिनामाड़ में चुनावी सभा हुई।

    मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विकास की गाड़ी को देखकर केंद्र सरकार इतनी घबरा गई थी कि एक साजिश के तहत उन्हें चुनाव से पहले जेल भिजवा दिया। केंद्र सरकार को इस बात की डर थी कि कही हेमंत सोरेन बाहर रहकर पूरे झारखंड से उनका सुपड़ा ना साफ कर दें। उनके जेल में रहते हुए भी झारखंड की जनता केंद्र की भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी और इंडी गठबंधन प्रत्याशी को अपना बहुमूल्य वोट देगी।

    कल्पना ने कहा कि यहां उपस्थित जनमानस को अपना भविष्य बनाने के लिए उनके पास आसानी से उपलब्ध उम्मीदवार का चयन करना है। ममता इस पर खरा उतरती हैं। लोग उन्हें समर्थन दें। केंद्र सरकार ने दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया। 15 लाख खाते में भेजने की बात कही, लेकिन 10 साल केवल बेवकूफ बनाया। अब वक्त आ गया है कि जनमानस अपनी ताकत दिखाएं और ऐसे धोखेबाज पार्टी और उम्मीदवार को सत्ता से बेदखल करें। 13 मई को अपनी शक्ति का परिचय देते हुए आप एमपी बना सकते हैं। यह चुनाव एक प्रतिस्पर्धा है और उसका जननायक आप जनता होते हैं।

    कल्पना ने यह भी कहा कि सबको हरा राशन कार्ड मिला था, लेकिन केंद्र सरकार ने उसे काट दिया, लेकिन झारखंड का बेटा हेमंत सोरेन ने हरा राशन कार्ड पुनः दिलवाया। इस कार्ड से लोगों को खाद्यान्न मिल रहा है। केंद्र सरकार की आवास योजना में भी झारखंड के साथ धोखा हुआ। ऐसे में अबुआ आवास योजना लेकर हमारी सरकार आई। इस योजना से तीन कमरों का पक्का मकान बन रहा है। कल्पना ने कहा कि केंद्र सरकार हमारे पिता की तरह है, लेकिन झारखंड में भाजपा समर्थित सरकार नहीं रहने के कारण सौतेला व्यवहार किया गया।

    राजद उम्मीदवार ममता भुइयां ने कहा कि देश की स्थिति भारतीय जनता पार्टी के काल में दयनीय हो गई है। पलामू का मुख्य मुद्दा गरीबी एवं सिंचाई है। यह क्षेत्र इसमें पिछड़ा है। उन्होंने सांसद वीडी राम पर तंज करते हुए कहा कि सांसद पलामू का विकास क्या करेंगे वह मुश्किल से तो दिखाई देते हैं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Hemant Soren indie alliance Kalpana Soren
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.