Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 8 June 2026 || 10:12
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»त्रिकुट पर्वत पर रोप-वे से  हादसे में फंसे हुए  48 लोगों में 33 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया, तीन की मौत
          Headline

          त्रिकुट पर्वत पर रोप-वे से  हादसे में फंसे हुए  48 लोगों में 33 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया, तीन की मौत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 11, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          देवघर। देवघर स्थित त्रिकुट पर्वत पर रोप-वे से  हादसे में फंसे हुए  48 लोगों में सोमवार शाम छह बजे तक 33 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया है। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। इनमें एक महिला की मौत की पुष्टि हुई है जबकि अन्य दो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सोमवार  शाम को रेस्क्यू ऑपरेशन में एयरलिफ्ट के दौरान स्लिप कर जाने से एक व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई है। अंधेरा होने के कारण आज का रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया है। अब भी 12 लोग फंसे हुए हैं जिनके बचाव के लिए कल सुबह से अभियान चलाया जाएगा।

          वायुसेना और एनडीआरएफ ने सोमवार दोपहर 12 बजे एमआई-17 हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू शुरू किया था। युद्ध स्तर पर चलाये गए अभियान के दौरान एक व्यक्ति की हेलीकॉप्टर से गिरकर मौत हो गई। रविवार को बचाए गए लोगों में सोमवार को पथरड्डा, सारठ निवासी सुमंती देवी (40) की मौत हो गई जबकि एक बच्ची समेत तीन की हालत बेहद गंभीर है। घायलों में अधिकांश लोग बिहार के हैं। आज शाम एयरलिफ्ट के दौरान स्लिप कर जाने से एक व्यक्ति की गिरकर मौत होने की पुष्टि सदर अस्पताल प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. दिवाकर पासवान ने की है।

          गौरतलब हो कि देवघर जिले के त्रिकुट पहाड़ की चोटी पर स्थित रोप-वे के यूटीपी स्टेशन का रोलर रविवार को अचानक टूट गया। इसके बाद रोप-वे की 23 ट्रॉलियां एक झटके में सात फीट नीचे लटक गयीं। सबसे पहले ऊपर की एक ट्रॉली 40 फीट नीचे खाई में गिर गयी, जिसमें पांच लोग सवार थे। स्थानीय लोगों और रोप-वे कर्मियों ने मिलकर उस ट्रॉली में फंसे पांच लोगों को बाहर निकाला। हादसे के दौरान ट्रॉलियों में 48 लोग फंसे थे, जिन्हें सुरक्षित निकालने में भारतीय वायुसेना, एनडीआरएफ समेत अर्द्धसैनिक बलों की टीम सोमवार को दिन भर जुटी रही।

          एनडीआरएफ की टीम ने रविवार की रात रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करके 12 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया था। रात होने की वजह से ऑपरेशन बंद करना पड़ा था। सोमवार सुबह से आईटीबीपी और एनडीआरएफ के साथ वायु सेना भी रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल थी। वायु सेना ने दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों को बचाव कार्य में लगाया, जहां 48 लोग दुर्घटना के कारण रोपवे ट्रॉली में फंसे थे। वायु सेना के हेलीकॉप्टर से हवा में लटके लोगों तक बिस्किट और पानी के पैकेट पहुंचाए गए। फंसे हुए लोगों को निकालने में तेज हवा चलने की वजह से दिक्कतें आईं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          एनडीआरएफ ण्यर लिफ्ट त्रिकुट पर्वत देवघर न्यूज रेस्क्यु
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          चतरा में गर्भवती महिला की मौत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

          June 8, 2026

          भाजपा कार्यकर्ताओं को नितिन नवीन का संदेश, बूथ स्तर तक मजबूत करें संगठन,विकसित झारखंड के लक्ष्य पर भाजपा का फोकस

          June 7, 2026

          भागलपुर में बेली ब्रिज पर वाहनों का परिचालन शुरू, लोगों को मिली बड़ी राहत

          June 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          चतरा में गर्भवती महिला की मौत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

          भाजपा कार्यकर्ताओं को नितिन नवीन का संदेश, बूथ स्तर तक मजबूत करें संगठन,विकसित झारखंड के लक्ष्य पर भाजपा का फोकस

          भागलपुर में बेली ब्रिज पर वाहनों का परिचालन शुरू, लोगों को मिली बड़ी राहत

          RSS शताब्दी वर्ष की तैयारियों के बीच मुंगेर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत

          कोडरमा में मामूली विवाद का खौफनाक अंत, होटल में हुई कहासुनी बनी मौत की वजह, घर में घुसकर युवक की ह/त्या

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.