Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 09:39
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों पर विपक्ष का हंगामा, सदन कल तक के लिए स्थगित,भाजपा ने मौतों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीधे जिम्मेदार ठहराया
    Headline

    छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों पर विपक्ष का हंगामा, सदन कल तक के लिए स्थगित,भाजपा ने मौतों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीधे जिम्मेदार ठहराया

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Patna: Bharatiya Janata Party (BJP) MLAs stage a protest against the Bihar government during the Winter Session of State Assembly, in Patna, Wednesday, Dec. 14, 2022 Photo/Shabina Arzoo
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    पटना। बिहार विधानमंडल में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बुधवार को विधानसभा में  छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर विपक्षी भाजपा सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। भाजपा ने इन मौतों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सीधे जिम्मेदार ठहराया और सदन के अंदर और बाहर नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

    विपक्ष के हंगामे से नीतीश कुमार ने अपना आपा खो दिया। गुस्से में उन्होंने भाजपा विधायकों की तरफ इशारा किया और कहा, क्या हो गया। ए, चुप हो जाओ। उन्होंने कहा कि तुम लोग शराबी हो। शराब बिकवाते हो। मुख्यमंत्री के इस व्यवहार से भाजपा विधायकों में काफी नाराजगी है। उन्होंने मांग की है कि नीतीश कुमार को माफी मांगनी चाहिए। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित हो गई।

    हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही एक बार फिर से शुरू हुई है। भाजपा विधायक नीतीश की माफी की मांग पर अड़े हैं। वेल में आकर भाजपा विधायक हंगामा कर रहे हैं। ताली बजाते हुए मुख्यमंत्री माफी मांगों, नीतीश कुमार होश में आओ के नारे लगाए जा रहे हैं। भोजनावकाश के बाद भी यह हंगामा जारी रहा। महागठबंधन के विधायकों को भाजपा विधायकों ने बोलने का मौका नहीं दिया। आखिरकार इस हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

    नीतीश मुक्त होगा बिहार: सम्राट चौधरी

    भाजपा के विधान परिषद सदस्य सम्राट चौधरी ने नीतीश पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 1000 वोट वाले हैं, वो क्या बताएंगे कि मुख्यमंत्री कौन होगा। बिहार की जनता ने तय कर दिया है कि बिहार नीतीश मुक्त रहेगा। उन्होंने कहा कि तीसरे नंबर की पार्टी तय करेगी क्या मुख्यमंत्री कौन रहेगा। कुढ़नी हार चुके हैं बिहार भी हाथ से चला जएगा। नीतीश को विधानसभा को भंग करनी चाहिए। अभी फैसला हो जाएगा। उन्होंने शराब से मौत को लेकर नीतीश कुमार पर केस दर्ज कर जेल में डालने की बात भी की।

    सदन में बुधवार को मंगलवार को शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर भाजपा ने नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा। सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि जहरीली शराब से हो रही मौतों के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं। उनके खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि हम शराबबंदी के पक्ष में हैं लेकिन जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर सदन में बहस चाहते हैं। भाकपा माले के विधायकों ने विधानसभा के बाहर जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि धान खरीद की तिथि 31 मार्च तक बढ़ाई जाए। इसके साथ शिक्षक नियोजन को लेकर भी लोगों ने सरकार से मांग की।

    राजद विधायक और पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने जहरीली शराब मामले को लेकर नीतीश सरकार को ही घेरा है। सुधाकर सिंह ने कहा कि शराबबंदी कागजों में ही है। हकीकत कुछ और है। उन्होंने कहा कि सत्ता के लोग पार्टी फंडिंग और अपने लाभ के लिए शराबबंदी फेल करा रहे हैं। बिहार में शराबबंदी जैसी कोई चीज नहीं हैं। सब जगह शराब मिल रही है। शराबबंदी पर सुधाकर सिंह ने कहा कि शराब के अलावा कोई भी खाने पीने के चीजों पर प्रतिबंध लगाना मानसिक दिवालियापन है।

    भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक ने शपथ ली

    कुढ़नी से भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने हंगामे के बीच शपथ ली। शपथ लेने के बाद आज उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जनता ने महा गठबंधन को संदेश दे दिया है और अगर यह लोग बूथ कैप्चर नहीं करते तो 20 हजार वोट से हार जाते। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का इकबाल बिहार में खत्म हो चुका है। सरकार शराबबंदी कानून पर चर्चा कराने से भाग रही है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    जहरीली शराब कांड नीतिश कुमार पटना न्यूज बिहार विधामंडल भाजपा शराबी हंगामा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.