Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 05:52
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»हजारीबाग की घटना को लेकर वेल में घुसा विपक्ष, सरकार ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
    Headline

    हजारीबाग की घटना को लेकर वेल में घुसा विपक्ष, सरकार ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi News:  झारखंड विधानसभा बजट सत्र के 19वें दिन बुधवार को 11.05 बजे कार्यवाही शुरू होते ही हजारीबाग में मंगलवारी जुलूस पर हुई पत्थरबाजी का मुद्दा गरमाया। भाजपा विधायकों ने घटना के विरोध में सदन के वेल में उतरकर प्रदर्शन किया।
    विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने भी सवाल उठाया कि आखिर हजारीबाग में ही लगातार इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हिंदुओं के पर्व-त्योहारों पर बार-बार हो रही हिंसा पर चिंता जताई और कहा कि अपराधियों को प्रश्रय मिल रहा है। उन्होंने सरकार से सुरक्षा के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के व्यापक उपयोग की मांग की।

    नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि घटना पूरी तरह से सुनियोजित है और सरकार जिस तरह से तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है,उससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे है। धर्म के नाम पर गुंडागर्दी करने वालों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटना चाहिए न कि उनका तुष्टीकरण करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह घटना पहले से सुनियोजित था। इसलिए बिजली काट दी गयी थी। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने चाहिए, ताकि एक-एक चीज देखी जा सके और जो गलत काम करे उसे सजा मिल सके।

    इस पर संसदीय कार्य मंत्री और वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि हजारीबाग की घटना सरकार के संज्ञान में है। जिन कारणों को लेकर यह परिस्थिति उत्पन्न हुई है, उन कारणों के प्रति सरकार गंभीर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में सरकार आवश्यक कार्रवाई करेगी। राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द के प्रति सरकार गंभीर है। उन्होंने हजारीबाग के डीआईजी और कमिश्नर से रिपोर्ट काे लेकर द्वितीय पाली में घटना के बारे में विस्तार से जानकारी देने का आश्वासन भी दिया।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Jharkhand Legislative Assembly Leader of Opposition Babulal Marandi Ranchi News Tuesday Procession
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.