Motihari News:- बिहार के मोतीहारी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। यह घटना छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर वार्ड संख्या 44 की है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान संतु कुमार के रूप में हुई है, जो अपनी मां के अवैध संबंध का विरोध करता था। संतु को अपनी मां के चाल-चलन पर पहले से शक था। मोहल्ले में भी बातें हो रही थीं। एक दिन जब वह अचानक घर लौटा, तो उसने अपनी मां को पड़ोसी नितेश पासवान के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगरलियां मनाते देखा। यह दृश्य देखकर संतु गुस्से से आगबबूला हो गया और दोनों को फटकार लगाते हुए नितेश से झगड़ पड़ा।
इसी बीच मां और नितेश ने मिलकर संतु को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। पुलिस जांच के अनुसार, दोनों ने मिलकर संतु की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि जब नितेश संतु का गला दबा रहा था, तब मां ने दरवाजा बंद कर दिया ताकि कोई अंदर न आ सके। घटना के बाद शव को छिपाने की कोशिश की गई, लेकिन मोहल्लेवालों को संतु की कई घंटों तक अनुपस्थिति पर शक हुआ।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया कि हत्या गला दबाकर की गई थी। पुलिस ने मामले में मृतक की मां, नितेश पासवान और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में मां ने कबूल किया कि उसने गलती की लेकिन बेटे की धमकी से डर गई थी। मोहल्ले में शोक और सन्नाटा है, क्योंकि संतु को सभी एक सीधा-सादा और इज्जतदार लड़का मानते थे।

