मधुबनी।
तीसरे चरण के मतदान को लेकर मधुबनी के हरलाखी में मंगलवार को आयोजित चुनावी सभा में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार पर भीड़ की ओर से प्याज फेंका गया। इस पर नीतिश ने झड़कते हुए कहा कि पत्थर फेंकते रहो, इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है। घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने घेरा बना लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में उनकी सरकार आएगी तो रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। बताते चले कि चुनावी रैलियो के दौरान नीतिश कुमार पर यह पहली हमला नहीं है। कई जगह उनका विरोध किया गया। हालांकि मुख्यमंत्री इसे राजनीतिक साजिश बताते रहे है।


