Motihari News: जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में पुलिस व एसटीएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4.074 अफीम के साथ एक बड़े अंतर्राज्यीय मादक द्रव्य के तस्कर गिरोह के सदस्यो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के शंभु गुप्ता ,बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के नरेश साह व उत्तरप्रदेश के नागल सहारनपुर थाना क्षेत्र के सोमपाल कुमार के रूप में किया गया ।गिरफ्तार शंभु गुप्ता राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ मधुबन के जिला अध्यक्ष बताये जा रहे है। पुलिस ने इनके पास से 55,000 रुपये नकद और कई मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। नरेश साह पूर्व में मध्यप्रदेश में एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है।पुलिस इन तीनो से पूछताछ कर इनके फारवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी है।
मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी ड्रग्स तस्कर का लोकेशन क्षेत्र में है।एसपी ने सूचना सत्यापन के बाद त्वरित करवाई करते हुए सदर 2 डीएसपी जितेश मिश्र के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।गठित टीम द्वारा तस्करी के 4 .074 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया। बरामद अफीम की कीमत करीब 1 करोड़ बतायी गई है।
गिरफ्तार तीनो तस्कर पर कोटवा थाना में NDPS एक्ट के तहत प्रतमिकी दर्ज कर करवाई में जुटी है।छापेमारी दल में जितेश पाण्डेय, डीएसपी सदर-02, राजरूप राय, थानाध्यक्ष, कोटवा व एसटीएफ टीम शामिल थे।

