Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 21:31
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पूरे देश में एक नेशन एक टैरिफ बिजली का रेट लागू हो- नीतिश
          Headline

          पूरे देश में एक नेशन एक टैरिफ बिजली का रेट लागू हो- नीतिश

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 30, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पटना। सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना के उर्जा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उर्जा क्षेत्र को 15871.24 करोड़ की याेजनाओं का सौगात दिया। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार से देश में वन नेशन वन टैरिफ बिजली का रेट लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से पूरे देश में वन नेशन वन टैरिफ बिजली के रेट की मांग की गई है। बिहार में काफी महंगी बिजली दी जा रही है। देश के हर नागरिक का कल्याण करना है तो हर राज्य के एक दर पर ही बिजली मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित राज्यो को किसी और दर पर बिजली मिलती है और बिहार जैसे गरीब राज्यो को किसी और मूल्य पर बिजली मिलती है।

          नीतीश ने कह कि  कहा कि पूरे बिहार भर में 2025 तक प्रीपेड मीटर हर घर तक लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सौर ऊर्जा को भी बढ़ावा देने के लिए ऊर्जा विभाग को काम करना है। सीएम ने कहा कि ऊर्जा विभाग के इंजीनियरों से मेरी उम्मीद है कि वह बिहार में प्रीपेड मीटर जल्द से जल्द लगाएंगे।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में पहले 700 मेगावाट की आपूर्ति होती थी। बिहार में अब 6,738 मेगावाट बिजली की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में पटवन में लगने वाली बिजली की आपूर्ति भी जल्द बिहार सरकार करेगी। इस बार बारिश कम हुई किसानों ने बिजली के माध्यम से पंपसेट चलाकर पटवन का काम किया है। आगे भी और भी किसानों को इस योजना से लाभान्वित करने के लिए सरकार कम कर रही है। बिहार में जर्जर तार को बदलने का काम बिजली विभाग ने किया है। बिजली विभाग ने जो नए तार लगाए हैं उसका मेंटेनेंस विभाग करेगा।

          मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनबीपीडीसीएल के अंतर्गत 92.71 करोड़ की लागत से दरभंगा, मोतिहारी,छपरा, वैशाली, पश्चिमी चंपारण, सहरसा, अररिया, गोपालगंज, बेगूसराय और एसबीपीडीसीएल के के लिए 182.84 करोड़ की लागत से पटना, भागलपुर, नालंदा, गया, आरा, औरंगाबाद में निर्मित विद्युत शक्ति उपकेंद्रों का लोकार्पण किया। समारोह में बिहार ग्रिड कंपनी लिमिटेड के 1099. 42 करोड़ रुपये की लागत से पटना क्षेत्र में बने नए ग्रिड उपकेंद्र और संबद्ध संचरण लाइनों का उद्घाटन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री बीएसपीटीसीएल की 1164.05 करोड़ रुपये की योजनाओं का भी लोकार्पण किया।

          मुख्यमंत्री ने 15871.24 करोड़ रुपये की योजनाओं में से 2,635.30 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण, 5,930.89 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और 7,305.05 करोड़ रुपये की योजनाओं का शुभारंभ आज किया। साथ ही ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के कार्य का शुभारंभ भी किया। योजना की कुल लागत 3,666.67 करोड़ रुपये है। दोनों वितरण कंपनियां 2022-23 में कुल मिला कर 36 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगायेंगी।

          साउथ बिहार बिजली वितरण कंपनी 10 लाख जबकि नॉर्थ बिहार बिजली वितरण कंपनी 26 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगायेगी। यह लक्ष्य 2025 तक हर हाल में पूरा करना है। बिजली विभाग के मुताबिक अगले 5 साल में 1.48 करोड़ प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा ब्रेडा की 1579.37 करोड़ की लागत से ग्रिड कनेक्टेड ग्राउंड माउंटेड सोलर पावर प्लांट योजना और सरकारी भवनों पर ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप सोलर प्लांट का शिलान्यास किया। 11.55 करोड़ की लागत से बने ग्रिड कनेक्टेड फ्लोटिंग पावर प्लांट का लोकार्पण भी किया। समारोह में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और उर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव भी उपस्थित रहे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          ऊर्जा क्षेत्र पटना न्यूज प्रीपेड मीटर मुख्यमंत्री वन नेशन वन टैरिफ शिलान्यास
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.