Hazaribagh: मनरेगा योजना के तहत निर्माणाधीन कूप के धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबक कई अन्य मजदूर घायल हो गए। घटना इचाक प्रखंड के भूसाई पार टांड़ गांव की है। मृतक मजदूर की पहचान चंदन कुमार मेहता उर्फ चांदो (30) के रूप में हुई है।
बताया गया कि सोमवार को गांव में एक निर्माणाधीन कूप के अंदर करीब आधा दर्जन मजदूर कार्य कर रहे थें। तभी अचानक कूप धंस गया। कूप में काम कर रहा एक मजदूर मलबे में दबा गया। घटना के पांच घंटे बाद मजदूर का शव निकाला गया। घटना में शंभू मेहता, चंदन मेहता, तालों महतो, राजेश मेहता और दिलीप कुमार मेहता घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया है।मलबे से शव निकलते ही वहां कोहराम मच गया।


