सुपौल। जिले के निर्मली थाना इलाके के बेला श्रृंगारमोती गांव में रविवार को दो गुटो में हुई गोलीबारी की घटना में एक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगो को गिरफ्तार कर दोनो गुटो का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

जानकारी अनुसार मृतक शिव कुमार यादव को भाई इंदल यादव इंडो नेपाल बार्डर के कुनौली से अपने गांव महुआ लौट रहा था। इस दौरान उसे दूसरे गुट के लोगो ने घेर लिया। उनके बीच विवाद होने लगा। इस पर इंदेल यादव ने अपने परिजनो को मोबाईल से जानकारी दे दी। इस पर वे लोग वहां पहुंचे। विवाद बढ़ने पर दोनो गुटो के बीच गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें गोली लगने से शिव कुमार यादव की मौत घटना स्थल पर हो गई। घटना में घायल राम बालक यादव व एक अन्य को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि गोलीबारी की घटना दो शराब माफियाओं के गुट के बीच हुई है। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एसपी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में दो लाेगो को गिरफ्तार किया गया है। दोनो गुटो का इतिहास खंगाला जा रहा है।