Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 23 July 2026 || 23:07
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Begusarai: पार्किंग विवाद हुए हत्या मामले में एक गिरफ्तार, छापेमारी जारी
          Headline

          Begusarai: पार्किंग विवाद हुए हत्या मामले में एक गिरफ्तार, छापेमारी जारी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 20, 2023Updated:August 20, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Begusarai:  बेगूसराय के सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र स्थित कैलाशपुर गांव में बीते रात हुई हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी चमरू यादव की पत्नी विभा देवी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना में शामिल शेष आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए रात से छापेमारी जारी है। एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि दो पड़ोसी चमरू यादव और बैजू यादव के बीच घर के सामने पिकअप पार्किंग को लेकर कहा सुनी हुई। उसके बाद बात बिगड़ गई तथा लड़ाई हो गया। जिसमें पडोसी चमरू यादव, उसकी पत्नी और उसके तीन पुत्रों ने बैजू यादव के परिवार पर गोली चला दी।

          जिसमें बैजू यादव एवं उसका पुत्र संजीव यादव घायल हो गया। जबकि बैजू यादव के भतीजा विकास यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी अमित कुमार एवं सिंघौल थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। सदर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है।

          एसपी ने बताया कि टीम ने चमरू यादव की पत्नी विभा देवी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, चमरू यादव, रूपेश यादव, अंकेश यादव एवं मिटो यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विकास यादव का शव रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं संजीव यादव की स्थिति गंभीर रहने के कारण निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। बैजू यादव का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना को लेकर गांव में तनाव में बनी हुई है, पुलिस की टीम कैंप कर रही है।

          उल्लेखनीय है कि सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव में निजी मालवाहक वाहन के सड़क किनारे पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था। मारपीट के दौरान ताबड़तोड़ गोली चलने से कैलाशपुर वार्ड संख्या-चार निवासी रामनाथ यादव के पुत्र विकास यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी।

          आक्रोशित लोगों की भीड़ ने हत्या के आरोपी चमरू यादव के घर पर किया हमला

          विकास यादव की हुई हत्या के बाद रविवार को मृतक का शव कैलाशपुर पहुंचते ही बवाल हो गया है। आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर जमकर तोड़फोड़ किया। पुलिस की तत्परता से लोगों को किसी तरह शांत करा दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रात में हुई हत्या के बाद से ही गांव में तनाव की स्थिति थी। इस बीच रविवार को जब विकास यादव का शव उसके पैतृक आवास कैलाशपुर पहुंचा तो गांव के लोग काफी आक्रोशित हो गए। सैकड़ों लोगों की भीड़ ने आरोपी चमरू यादव के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान घर में तोड़फोड़ करने के साथ-साथ कमरे का ताला तोड़कर सामान बाहर फेंक दिया गया।

          लोगों के आक्रोश की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तथा मटिहानी एवं सिंघौल थानाध्यक्ष पहुंचे तथा कार्रवाई जारी रहने का आश्वासन देते हुए लोगों को किसी तरह से फिलहाल शांत कर दिया गया। इसके बाद विकास यादव के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा सका है।

          सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में बनी विशेष टीम चमरू यादव एवं उसके तीन पुत्रों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अगर सभी जल्द ही आत्म समर्पण नहीं करेंगे तो उनके घर को ध्वस्त करने के साथ-साथ अन्य कार्रवाई की जाएगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          गिरफ्तार गोली पार्किग विवाद बेगूसराय न्यूज हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.