Palamu News:- जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुंडपानी गांव में गोवंशी पशु की हत्या का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सतर्कता के चलते घटना में शामिल धरमू उरांव (62) को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। मौके से प्रतिबंधित मांस भी बरामद किया गया और जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला रांची भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, मुसरमू गांव का एक युवक अपने मवेशी की खोज में कुंडपानी गांव गया और वहां देखा कि कुछ लोग गोवंशीय पशु को मारकर उसका मांस काट रहे हैं। विरोध करने पर उसे धमकाकर भगा दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण एकजुट हुए और धरमू उरांव को पकड़ लिया।
मुसरमू गांव के मोहन यादव ने इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। धरमू उरांव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि 10 अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई स्तरों पर छापेमारी कर रही है।
पुलिस ने कहा कि बरामद मांस की सैंपलिंग पशु चिकित्सकों के सहयोग से की गई है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से ग्रामीणों में अलर्ट और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

