Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 5 May 2026 || 14:28
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»शादी की वर्षगांठ पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी को बनाया मेयर पद की उम्मीदवार
          Headline

          शादी की वर्षगांठ पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी को बनाया मेयर पद की उम्मीदवार

          today post liveBy today post liveDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jamshedpur News:-  झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता ने सोमवार की रात अपनी शादी की वर्षगांठ के मौके पर एक बड़ा राजनीतिक एलान कर दिया। उन्होंने अपनी पत्नी सुधा गुप्ता को मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए आधिकारिक तौर पर उम्मीदवार घोषित किया। यह घोषणा ओम प्रकाश सिंह के गैराज सह कांग्रेस कार्यालय में हुई, जहां दंपती वर्षगांठ मनाने पहुंचे थे।

          देखते ही देखते यह पारिवारिक समारोह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भारी जमावड़े के बीच राजनीतिक शक्ति–प्रदर्शन में बदल गया। सुबह से ही जवाहर नगर रोड नंबर 15 के सामने एनएच किनारे स्थित कार्यालय में समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जैसे ही बन्ना गुप्ता और उनकी पत्नी वहां पहुंचे, “कांग्रेस जिंदाबाद” और “मानगो की मेयर सुधा गुप्ता” के नारे पूरे परिसर में गूंज उठे।

          कार्यकर्ताओं ने बन्ना और सुधा गुप्ता का फूल-मालाओं और गुलदस्तों से जोरदार स्वागत किया। वर्षगांठ के मौके पर दंपती ने केक काटकर कार्यकर्ताओं के साथ खुशियां साझा कीं। माहौल कुछ ही मिनटों में पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया।

          इसी बीच, बन्ना गुप्ता ने मंच से मेयर पद पर अपनी पत्नी की दावेदारी का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मानगो उनका हमेशा से प्रिय क्षेत्र रहा है और यहां की जनता उनके परिवार पर लगातार भरोसा करती आई है। उन्होंने विश्वास जताया कि सुधा गुप्ता क्षेत्र के विकास में नई ऊर्जा के साथ काम कर सकती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम निर्णय जनता और पार्टी का होगा, लेकिन वे उम्मीद करते हैं कि मानगो के लोग इस बार भी उनके साथ खड़े रहेंगे।

          कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी नगर निगम चुनाव में मेहनत करने और सुधा गुप्ता को विजयी बनाने का संकल्प लिया। इस घोषणा के बाद मानगो की स्थानीय राजनीति में हलचल और तेज हो गई है और अब चर्चाओं का केंद्र बन गई हैं—सुधा गुप्ता।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, जीत के बाद बदला नहीं, बदलाव की बात होनी चाहिए- मोदी

          May 5, 2026

          West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव में ‘काली बनाम काबा’ नैरेटिव ने बदला खेल,भाजपा की रणनीति सफल, बंगाल में बदला वोटर मूड

          May 4, 2026

          Bengal Elections: बंगाल में खिला कमल, विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत की ओर भाजपा, बंगाल में पहली बार बनेगी भाजपा सरकार

          May 4, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, जीत के बाद बदला नहीं, बदलाव की बात होनी चाहिए- मोदी

          West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव में ‘काली बनाम काबा’ नैरेटिव ने बदला खेल,भाजपा की रणनीति सफल, बंगाल में बदला वोटर मूड

          Bengal Elections: बंगाल में खिला कमल, विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत की ओर भाजपा, बंगाल में पहली बार बनेगी भाजपा सरकार

          Bengal Elections: बंगाल चुनाव 2026: शुरुआती रुझानों में BJP आगे, TMC पीछे,294 सीटों में BJP 193 पर आगे, TMC दूसरे नंबर पर

          जमीन कब्जा मामले में RJD विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस का छापा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.