Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 08:02
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»प्रतिरोध दिवस के दूसरे दिन माओवादियों ने बम ब्लास्ट कर पूल को किया क्षतिग्रस्त, रेल पटरी को उड़ाया
    Headline

    प्रतिरोध दिवस के दूसरे दिन माओवादियों ने बम ब्लास्ट कर पूल को किया क्षतिग्रस्त, रेल पटरी को उड़ाया

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    गिरिडीह।
    भाकपा माओवादी संगठन की ओर से घोषित प्रतिरोध दिवस के दूसरे दिन शनिवार की देर रात दस्ते के सदस्यों ने फिर उत्पात मचाते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंधवरिया पंचायत के बरागढ़हा बराकर नदी पर स्थित पुल को बम ब्लास्ट कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पुल के निर्माण की आधारशिला 26 जनवरी 2018 को रखी गई थी। जिस पर आवागमन चालू था। मालूम हो कि संगठन ने 21 से 26 जनवरी तक प्रतिरोध दिवस मनाने का निर्णय लिया है, जबकि 27 जनवरी को झारखंड और बिहार में बंद का आह्वान किया गया है। इसके बाद से ही नक्सली अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सनद रहे कि बराकर नदी पर बना पुल सिंदवारिया और लुरांगी गांव को जोड़ता था। नक्सलियों के हमले से पूल के बड़े हिस्से को नुकसान पहुंचा है। इससे दोनों गांव का संपर्क टूट गया है।

    मालूम हो कि प्रतिरोध दिवस के पहले दिन नक्सलियों ने जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के खुखरा और मधुबन थाना क्षेत्र में दो मोबाइल टावर को उड़ा दिया था। पुल क्षतिग्रस्त की सूचना मिलने पर पुलिस टीम शनिवार की सुबह मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटनास्थल से नक्सलियों के पर्चे भी मिले हैं। इसमें शीर्ष नक्सली नेता किशन दा की रिहाई तथा जेल में उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

    उल्लेखनीय रहे कि माओवादियों के बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी की ओर से पूर्व में जेल में बंद नक्सली नेता किशन और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव को लेकर प्रतिरोध दिवस मनाने की घोषणा की गई है।

    वहीं दूसरी ओर चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत हावड़ा मुंबई रेल मार्ग के डेरूआ व पोसैता रेलवे स्टेशन के बीच पड़ने वाली कारो नदी पुल के समीप भी नक्सलियों ने रेल पटरी को विस्फोट कर उड़ा दिया है। इस घटना को भी शनिवार की देर रात को अंजाम दिया गया। इसके कारण रेल परिचालन पर प्रतिकूल असर पड़ा है। ट्रेनों के परिचालन सिग्नल लाइन से करवाने के लिए गीतांजलि एक्सप्रेस को गोइलकेरा स्टेशन पर रोका गया है। घटनास्थल से डेटोनेटर भी बरामद होने की सूचना है। बताया जाता है कि डाउन लाइन पर आ रही उत्कल एक्सप्रेस के चालक ने गोइलकेरा स्टेशन मास्टर को लाल झंडा लेकर कुछ लोगों के घूमने की सूचना दी थी। इस पर स्टेशन मास्टर ने एहतियात के तौर पर गीतांजलि एक्सप्रेस को स्टेशन पर ही रोक दिया।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    गिरिडीह न्यूज पुल प्रतिरोध दिवस माओवादी रेलवे पटरी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.