Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 8 September 2026 || 18:14
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna: ललन सिंह के इस्तीफे पर सम्राट चौधरी ने कहा, जदयू में सिर्फ एक ही नेता है
          Headline

          Patna: ललन सिंह के इस्तीफे पर सम्राट चौधरी ने कहा, जदयू में सिर्फ एक ही नेता है

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 29, 2023Updated:December 29, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna:  ललन सिंह के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से पद से इस्तीफा देने के बाद बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को यहां कहा कि जदयू में सिर्फ एक ही नेता है नीतीश कुमार और दूसरा कोई नहीं है। नीतीश कुमार ने कभी आरसीपी सिंह को अध्यक्ष बना दिया तो कभी ललन सिंह को बना दिया, ये उनका दायित्व है। ललन सिंह के इस्तीफे को उन्होंने जदयू का अंदरूनी मामला बताया।

          उन्होंने कहा कि ये जदयू की लड़ाई है। भाजपा को इससे कोई लेना-देना नहीं है लेकिन हम आज भी तैयार हैं और चाहते हैं कि जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल मिलकर चुनाव लड़ें। दोनों को हम लोग हराने का काम करेंगे। भाजपा आईएनडीआईए गठबंधन के लोगों को हराने के लिए तैयार है।

          ललन सिंह के इस्तीफे पर जदयू को आड़े हाथों लेते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि ललन सिंह इससे पहले जदयू से अलग होकर कांग्रेस में रहते हुए भी पेट का दांत गिन चुके हैं। राजद की वंशवादी राजनीति में नीतीश फीट नहीं बैठ रहे हैं। लालू यादव ने कई मौकों पर कहा है कि नीतीश कुमार के पेट में दांत है। ललन सिंह ने दुश्मनी के दिनों में कहा था कि नीतीश कुमार के पेट के दांत मैं ही तोड़ूंगा।

          उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों के बीच ललन सिंह ने आज दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। अब नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। सिर्फ इसकी औपचारिक घोषणा होनी है।

          ललन सिंह के इस्तीफे पर सुशील मोदी ने कहा, जदयू का टूटना तय
          बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद से मिलकर जदयू को तोड़ने में लगे ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाए जाने की उनकी भविष्यवाणी सप्ताह भर के भीतर सच हो गयी लेकिन यह खेल की शुरुआत है, अंत नहीं। जदयू का टूटना तय है।

          सुशील मोदी ने शुक्रवार को यहां कहा कि ललन सिंह के हटने की खबरों को जो लोग मीडिया और भाजपा का खेल बता रहे थे, उन्हें अब कुछ दिन मुंह छिपाना पड़ेगा। ललन सिंह को हटाए जाने पर जदयू कार्यालय में मिठाइयां बांट कर और पटाखे छोड़ कर कार्यकर्ताओं ने ऐसी खुशी मनायी, जैसे उन्हें किसी गलत आदमी से मुक्ति मिली हो।

          उन्होंने कहा कि जो बिहार को भाजपा-मुक्त करने के बड़बोले दावे कर रहे थे, पार्टी ने उन्हें ही मुक्त कर दिया। उन्होंने कहा कि जदयू के भीतर दो गुट बन चुके हैं। एक खेमा लालू-समर्थक है, जिसके 12 से ज्यादा विधायकों को ललन सिंह अपने पीछे खड़ा कर चुके थे। दूसरा गुट भाजपा के प्रति सद्भाव रखता है।

          सुशील मोदी ने कहा कि यदि समय रहते ललन सिंह को नहीं हटाया गया होता, तो वे लालू प्रसाद के एजेंट के तौर पर काम करते हुए जदयू का राजद में विलय करा कर ही मानते। उन्होंने कहा कि ललन सिंह चुप बैठने वाले नहीं है। इसलिए कुछ और गुल खिलाएंगे। जदयू को अब उनसे और सावधान रहने की जरूरत है।

          jdu Lalan Singh National President Nitish Kumar Patna News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक,ईस्ट जोन ने पहली पारी में ठोके 708 रन

          September 7, 2026

          सेब की आड़ में लाया जा रहा 64 लाख की शराब बरामद, बक्सर में ट्रक को किया जब्त,चंडीगढ़ से पूर्णिया जा रही थी शराब, दो आरोपी गिरफ्तार

          September 7, 2026

          भागलपुर में बाढ़ का कहर, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित,श्रीरामपुर रिंग बांध टूटा, अकबरनगर के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

          September 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक,ईस्ट जोन ने पहली पारी में ठोके 708 रन

          सेब की आड़ में लाया जा रहा 64 लाख की शराब बरामद, बक्सर में ट्रक को किया जब्त,चंडीगढ़ से पूर्णिया जा रही थी शराब, दो आरोपी गिरफ्तार

          भागलपुर में बाढ़ का कहर, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित,श्रीरामपुर रिंग बांध टूटा, अकबरनगर के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

          बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे CM सम्राट चौधरी, खुद परोसा खाना और साथ किया भोजन,राहत शिविर में CM ने सुनी बाढ़ पीड़ितों की परेशानी, मुआवजे का भी किया ऐलान

          कोडरमा से था सुदिव्य सोनू का खास लगाव, झुमरीतिलैया में बीता बचपन, सीएच स्कूल से की पढ़ाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.