Koderma News:- कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आगाज़ 23 सितंबर से होने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री और सांसद अन्नपूर्णा देवी ने रविवार को प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह महोत्सव 23 सितंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर तक चलेगा। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान की भावना को आगे बढ़ाएगा। महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को खेल और फिटनेस का सबसे बड़ा मंच प्रदान करना है। इसके जरिए न केवल नई खेल प्रतिभाओं को पहचान और प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के खिलाड़ियों को समान अवसर देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। महोत्सव का मकसद युवाओं में छुपी प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता देना है।
प्रेस वार्ता में बरकट्ठा विधायक अमित यादव भी मौजूद थे।
इन खेलों का होगा आयोजन
-
फुटबॉल टूर्नामेंट : 23 सितंबर से 25 अक्टूबर (सीएम हाई स्कूल फुटबॉल ग्राउंड, डोमचांच)
-
फुटबॉल टूर्नामेंट : 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर (बरकट्ठा स्टेडियम, अडवार)
-
खो-खो, कबड्डी, लगोरी/सत्तूलिया (सात पत्थर) : 6 अक्टूबर से 18 अक्टूबर (सीएच स्कूल, झुमरी तिलैया)
-
बैडमिंटन : 1 से 4 नवंबर (इंडोर स्टेडियम, गिरिडीह)
-
टेबल टेनिस : 9 नवंबर (इंडोर स्टेडियम, गिरिडीह)
-
वॉलीबॉल : 6 से 10 नवंबर (केवीएस गिरिडीह, पिंडाटांड़ पंचायत)
-
शतरंज और एथलेटिक्स (ट्रैक एंड फील्ड) : 10 से 15 नवंबर (इंडोर स्टेडियम व केवीएस गिरिडीह)
कोडरमा में आयोजित होने वाला यह सांसद खेल महोत्सव युवाओं के लिए न सिर्फ खेल का मंच होगा, बल्कि समाज में फिटनेस और स्वास्थ्य को लेकर नई सोच भी विकसित करेगा।

