Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 9 September 2026 || 23:53
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»तीन दिवसीय बंद के अंतिम दिन नक्सलियों ने कुरुमगढ़ थाना के नवनिर्मित थाना भवन को विस्फोट कर उड़ाया
          Headline

          तीन दिवसीय बंद के अंतिम दिन नक्सलियों ने कुरुमगढ़ थाना के नवनिर्मित थाना भवन को विस्फोट कर उड़ाया

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 26, 2021No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          गुमला। भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों द्वारा बुलाए गए तीन दिवसीय बंद के अंतिम दिन गुरुवार देर रात  माओवादियों ने कुरुमगढ़ थाना के नवनिर्मित थाना भवन को विस्फोट कर उड़ा दिया।  यह भवन थाना मुख्यालय से करीब दो किमी दूर कोटाम बेहरा टोली में स्थित है। ग्रामीणों के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि कि कई किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई पड़ी। वहीं इस धमाके से अन्य घरों में भी कंपन महसूस किया गया। जानकारी  अनुसार नवनिर्मित थाना भवन में  काम कर रहे सात मजदूर सोए हुए थे। रात करीब 12:15 बजे नक्सलियों ने इन मजदूरों को उठाया और उन्हें एक किलोमीटर दूर ले जा कर रखा।  गौरतलब हो कि कुरुमगढ थाना क्षेत्र अति नक्सल प्रभावित इलाका है। हाल ही में मुठभेड़ में पुलिस ने एक शीर्ष नक्सली बुद्धेश्वर उरांव को मार गिराया था।

          नक्सलियों की संख्या 150 से 200 के आसपास थी। रात में नक्सलियों ने भवन में विस्फोटक सामग्रियां लगाकर थाना भवन को उड़ा दिया। मौके पर नक्सलियों द्वारा  कई हस्तलिखित पर्चा भी छोड़ा गया है। पर्चा में लिखा गया है कि न्याय प्रिय, जनवाद पसंद, प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध नागरिकों से अपील है कि 74 साल से भी अधिक उम्र के वयोवृद्ध भाकपा माओवादी के नेता कामरेड किशन दा और नारी मुक्ति संघ की नेत्री शीला दी सहित गिरफ्तार किए गए तमाम कामरेडो के विरोध, उनके साथ किए जा रहे मानवाधिकार हनन एवं मानवीय यातनाओं के खिलाफ जोरदार आवाज उठाएं।गुमला एसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

          उल्लेखनीय है कि शीर्ष नेता की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 23 से 25 नवंबर तक चार राज्यों झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बंद बुलाया था। चार दिनों के अंतराल में नक्सलियों की ओर से दूसरी बार बंद बुलाया गया था। इसके पहले 20 नवंबर को बुलाये गये बंद के दौरान झारखंड में नक्सलियों ने लातेहार और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के चक्रधरपुर में रेल की पटरियां उड़ा दी थीं। बंद के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों की मुस्तैदी की वजह से नक्सली कोई बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे सके।

          गुमला न्यूज थाना भवन नक्सली पर्चा बंदी विस्फोट
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          September 9, 2026

          अररिया में तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, छह लोग आए चपेट में, तीन की मौत

          September 9, 2026

          छात्रों पर मुकदमे वापसी और CBI जांच तक आंदोलन जारी रखेगी भाजपा- आदित्य

          September 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          अररिया में तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, छह लोग आए चपेट में, तीन की मौत

          छात्रों पर मुकदमे वापसी और CBI जांच तक आंदोलन जारी रखेगी भाजपा- आदित्य

          झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में AI की एंट्री, मरीजों को मिलेगा डिजिटल डॉक्टर का सहारा

          गिरिडीह साइबर थाने का दारोगा 30 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार ,केस डायरी भेजने के नाम पर मांगा था 2 लाख

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.