Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 22:12
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर विपक्ष ने मुख्यमंत्री के लिए तीन साल की सजा की मांग की,जदयू के मंत्रियों का जवाब-मुख्यमंत्री कितने बड़े राष्ट्रभक्त है, इसका सार्टिफिकेट विपक्ष नहीं देगा
    Headline

    राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर विपक्ष ने मुख्यमंत्री के लिए तीन साल की सजा की मांग की,जदयू के मंत्रियों का जवाब-मुख्यमंत्री कितने बड़े राष्ट्रभक्त है, इसका सार्टिफिकेट विपक्ष नहीं देगा

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 21, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Patna: RJD leader Rabri Devi with party legislators stage dharna protest against the Bihar Chief Minister Nitish Kumar during the Budget session of the State Assembly, in Patna, Friday, March 21, 2025. Photo/Aftab Alam Siddiqui
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Patna News:  बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में आज विपक्षी सदस्यों ने राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर मुख्मंत्री को घेरा। इस पूरे प्रकरण के बीच विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को कानून समझाया है और उनके लिए तीन साल की सजा की मांग कर दी है। इसको लेकर दोनों ही सदनों में विपक्षी दल हमलावर हो गए । हंगामे के कारण विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही नहीं चल सकी।

    विधान परिषद में विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने राष्ट्रगान के अपमान पर कानून समझाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए तीन साल की सजा की मांग कर दी है। राबड़ी देवी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। इससे पूरे राष्ट्र का अपमान हुआ है। नीतीश कुमार को सदन में खड़े होकर माफी मांगनी चाहिए। राष्ट्रगान के दौरान अगर कोई मुख्यमंत्री इस तरह की हरकत करे तो इसे राष्ट्रगान का अपमान ही कहा जाएगा।

    राबड़ी देवी ने कहा कि राष्ट्रगान जब बज रहा होता है तो आदमी हिलता नहीं है और सीधा खड़ा रहता है, लेकिन मुख्यमंत्री कभी किसी को प्रणाम कर रहे हैं तो कभी हाथ हिला रहे हैं। कोई भी मुख्यमंत्री इस तरह से करता है क्या। नीतीश कुमार को माफी मांगना चाहिए और नहीं तो इस्तीफा दे देना चाहिए। राष्ट्रगान का अपमान करने पर तीन साल का सजा होता है। नीतीश कुमार को भी तीन साल का सजा देना चाहिए। प्रधानमंत्री हों या मुख्यमंत्री कोई भी राष्ट्रगान का अपमान करे तो उसे तीन साल की सजा मिलनी चाहिए।

    उल्लेखनीय है कि पटना में एक कार्यक्रम के बीच राष्ट्रगान के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बगल में खड़े दीपक कुमार से बात करते नजर आए थे। विपक्ष का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया है।

    राष्ट्रगान विवाद पर जदयू के मंत्रियों का जवाब-मुख्यमंत्री कितने बड़े राष्ट्रभक्त है, इसका सार्टिफिकेट विपक्ष नहीं देगा

    बजट सत्र के दौरान आज विधानमंडल के दोनों सदनों में राष्ट्रगान के अपमान को लेकर विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया और नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाकर उनसे इस्तीफे की मांग की। इस पर जदयू की ओर से मुख्यमंत्री के करीबी दो मंत्रियों का जवाब आया है। मंत्रियाें का कहना है कि मुख्यमंत्री कितने बड़े राष्ट्रभक्त है, यह राज्य की जनता जानती है, विपक्ष से सार्टिफिकेट लेने की जरुरत नहीं।

    संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रगान या दूसरे राष्ट्रीय प्रतीकों का कितना सम्मान करते हैं, यह पूरा बिहार जानता है। जनता उन्हें इसीलिए पसन्द करती है कि वे एक गंभीर एवं संवेदनशील राजनेता हैं तथा राष्ट्रीय या स्थानीय वैधानिक परम्पराओं को किसी से अधिक संजीदगी से निभाते हैं।

    विजय चौधरी ने कहा कि उनकी शालीनता एवं भद्रता निर्विवाद रही है। दरअसल, मुद्दाविहीन विपक्ष राजनीतिक रूप से डूबने की घड़ी में ऐसे मुद्दों को तिनका समझकर पकड़ना चाह रहा है। परन्तु पिछले 19 वर्षो में बिहार में विकास कार्यो से बिहार की बदली सूरत के साथ अभी समाप्त हुए प्रगति यात्रा में मुख्य मंत्री ने जो हर जिला में विकास योजनाओं की सौगात दी है, उससे विपक्ष अवाक है। 2025 में आने वाली अपनी संभावित दयनीय स्थिति से विपक्ष भयंकर हताशा में बेचैन और परेशान है।

    दूसरी ओर मंत्री अशोक चौधरी ने दो टूक शब्दों में जवाब दिया है और कहा है कि नीतीश कुमार से बड़ा देशभक्त इस पूरे देश में कोई नहीं है। अशोक चौधरी ने कहा कि जिस व्यक्ति ने अपने शासनकाल में बिहार की परंपरा और इतिहास के लिए बिहार दिवस का आयोजन किया। 55 सालों तक जिन लोगों ने बिहार पर राज किया उनको कभी इस बात की चिंता नहीं हुई कि बिहार की अस्मिता के लिए बिहार अवतरण दिवस मनाने का काम करें। जब बंगाल से बिहार अलग हुआ उस तारीख को सीएम नीतीश कुमार ने न सिर्फ बिहार दिवस मनाया बल्कि बिहार गान और बिहार गीत के जरिए राज्य की भावी पीढ़ी को गौरव का बोध महसूस हो इसके लिए काम किया, वैसे नेता को लेकर इस तरह की बात कहीं से जायज नहीं है।

    राबड़ी देवी के यह मांग करने पर कि नीतीश कुमार की दिमागी हालत ठीक नहीं है तो वह अपने बेटे निशांत को मुख्यमंत्री बना दें, इस पर अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा से परिवारवाद के विरोध में बात करते रहे हैं, विरोधी दल के लोग तो चाहते हैं कि इसमें नीतीश कुमार को घेरा जाए। नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत को तय करना है कि वह कब राजनीति में आएंगे। राज्य की सत्ता पर पूरी तरह से नीतीश कुमार की पकड़ है। नीतीश कुमार से बड़ा देशभक्त इस हिन्दुस्तान में नहीं है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Bihar Legislature Disrespect of the national anthem Nitish Kumar opposition leader rabri devi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.