चंडीगढ़।
सुहागिनो का महापर्व करवा चौथ देश भर में 4 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन सनातन सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखती है। देरशाम को चांद को अर्घ्य देकर अपना व्रत पूरा करती है। यह महापूर्व पूरे देश में अखंड सुहाग के सौभाग्य के लिए मनाई जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं सजधज तथा श्रृंगार कर चांद की दीदार करती है। इस बार महिलाओं को चांद की दीदार के लिए कुछ अधिक इंतजार करना पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पंचांगो के अनुसार चांद रात्रि 8.12 से 8.52 बजे के बीच दिखेगा। हालांकि चांद अलग अलग शहरो में अलग अलग समय पर नजर आएंगा।

