Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 2 May 2026 || 21:56
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर लाठी-डंडों से जमकर हुई पिटाई पुलिस ने ग्रामीणों से बचाकर किया गिरफ्तार
          Headline

          चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर लाठी-डंडों से जमकर हुई पिटाई पुलिस ने ग्रामीणों से बचाकर किया गिरफ्तार

          today post liveBy today post liveAugust 24, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jamshedpur News:- परसुडीह थाना क्षेत्र में रविवार सुबह चोरी की कोशिश कर रहे दो युवकों में से एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। कॉलेज के पास एक दुकान में चोरी का प्रयास करने पर गुस्साई भीड़ ने युवक को खंभे से बांधकर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। घटना लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज (एलबीएसएम) के पास स्थित दुकान की है। रविवार सुबह दोनों युवक चोरी करने घुसे थे, लेकिन दुकानदार और आसपास के लोगों ने उन्हें देख लिया। शोर मचते ही एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा, जबकि दूसरा युवक भीड़ के हत्थे चढ़ गया।

          गुस्साए लोगों ने उसे खंभे से बांध दिया और लगातार मारपीट करते रहे। पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के सामने भी भीड़ का गुस्सा शांत नहीं हुआ। लोग युवक की पिटाई जारी रखे रहे और युवक पुलिस से लगातार मदद की गुहार लगाता रहा। वह बार-बार कहता रहा— “मैंने गलती की है, लेकिन मुझे बचाइए।”

          कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाया और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी को थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

          पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक से उसके फरार साथी के बारे में जानकारी ली जा रही है और उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।

          स्थानीय लोगों ने घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता भी जताई और पुलिस से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          एलबीएसएम कॉलेज चोरी चोरी में युवक गिरफ्तार जमशेदपुर युवक पिटाई परसुडीह चोरी मामला परसुडीह थाना घटना पूर्वी सिंहभूम क्राइम न्यूज़ भीड़ ने पकड़ा चोर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

          May 2, 2026

          सिंदुरदान से पहले आखिर ऐसा क्या हुआ की रोकनी पड़ी शादी , खाली हाथ लौटी बारात …. जानें क्या है पुरा मामला

          May 2, 2026

          अररिया में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, बंगाल के 4 सप्लायर 1 किलो स्मैक संग गिरफ्तार

          May 2, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

          सिंदुरदान से पहले आखिर ऐसा क्या हुआ की रोकनी पड़ी शादी , खाली हाथ लौटी बारात …. जानें क्या है पुरा मामला

          अररिया में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, बंगाल के 4 सप्लायर 1 किलो स्मैक संग गिरफ्तार

          साइबर पुलिस ने किया मोतिहारी में क्रिप्टो मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा खुलासा, 70 लाख कैश बरामद,50 करोड़ USDT ट्रांजैक्शन उजागर,चार गिरफ्तार

          भारत-नेपाल सीमा पर ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, आंध्र नंबर कार से 12 हजार नशीले इंजेक्शन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.