Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 05:57
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»रांची के मोरहाबादी मैदान में 28 को होने वाले शपथ समारोह की तैयारियां शुरू, अधिकारियों ने लिया जायजा
    Headline

    रांची के मोरहाबादी मैदान में 28 को होने वाले शपथ समारोह की तैयारियां शुरू, अधिकारियों ने लिया जायजा

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्रिपरिषद के सदस्यों के 28 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को  रांची के उपायुक्त वरुण रंजन और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मोरहाबादी स्थित मैदान का जायजा लिया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये।

    मौके पर उपायुक्त ने बताया कि 28 नवंबर को नये सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होना प्रस्तावित है। इसको लेकर सभी तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। कार्यक्रम में सभी विधायकों के अलावा अन्य जिलों से लोग आयेंगे। इसके मद्देनजर ट्रैफिक की अलग व्यवस्था की जायेगी। मुख्य सचिव की ओर से निर्देश दिये गये हैं। साथ ही कैबिनेट डिपार्टमेंट के साथ समन्वय बनाकर काम करने को कहा गया है। बड़ी संख्या में लोग आयेंगे। हालांकि, इसकी संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए टेंट लगाने सहित अन्य काम शुरू कर दिए गए हैं।

    उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां तय समय पर पूरा करें , जिससे किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की जायेगी।

    मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सोमवार को प्रोजेक्ट भवन में 28 नवंबर को होने वाले हेमंत सोरेन के शपथ समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। इसे लेकर कई दिशा-निर्देश भी दिए। शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन का जिम्मा रांची जिला प्रशासन को सौंपा गया है। इसके लिए रांची डीसी वरुण रंजन को कई दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। कैबिनेट कोर्डिनेशन डिपार्टमेंट इस पूरे आयोजन की मॉनिटिरिंग करेगा।

    कार्यक्रम की व्यवस्थाएं

    शपथ ग्रहण समारोह में आने-जाने के लिए सुगम यातायात की व्यवस्था, खान-पान की व्यवस्था, दूसरे राज्यों से आने वाले मेहमानों के आवासन एवं उनके पारंपरिक तरीके से स्वागत, पार्किंग, वीवीआईपी मूवमेंट, रुटलाइनिंग, कंट्रोल रूम, पेयजल, मोबाइल टॉयलेट, अग्निश्मन एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

    निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक शहर राजकुमार मेहता, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुमित अग्रवाल, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार एवं सम्बंधित सभी पुलिस उपाधीक्षक उपस्थित थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Hemant Soren Morhabadi Ground taking oath
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.