Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 22 May 2025 || 02:28
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»नीतीश ने किया 24 योजनाओं का उद्घाटन और दो मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास
    Headline

    नीतीश ने किया 24 योजनाओं का उद्घाटन और दो मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीपावली और छठ से पहले शुक्रवार को यहां 224.19 करोड़ की लागत वाली जनहित की 24 योजनाओं का उद्घाटन किया। इसके साथ बेगूसराय और बक्सर में 515 करोड़ की लागत से बनने वाले सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का भी शिलान्यास किया।

    नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना का शुभारंभ किया। इससे पहले राज्य में 20 लाख नौकरी व रोजगार के वायदे तहत 9,476 स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्त पत्र प्रदान किया। इनकी बहाली संविदा के आधार पर की गयी है। मुख्यमंत्री ने भोजपुर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की भी घोषणा की।

    इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग अपने बल पर बिहार को विकसित कर रहे हैं।2005 से बिहार के हर क्षेत्र और हर वर्गों के लिए बड़े पैमाने पर काम किए गए हैं। सीएम ने पुराने दिनों की भी याद दिलाई। तेजस्वी यादव की मौजूदगी में सीएम ने 2005 के पहले के बिहार की याद दिलाई। उस दौरान बिहार में लालू-राबड़ी देवी राज की याद दिलाई।

    मीडियाकर्मियों पर सीएम ने तंज कसा और कहा कि एक तरफ का सबकुछ लिखते हैं और इधर जो काम होता उस पर ठीक से ध्यान नहीं देते। सीएम ने मुख्यमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य सेवा का भी शुभारंभ किया और कहा कि विभिन्न विभागों में खाली पद भरे जा रहे हैं, आगे और इस कार्य में तेजी लाई जाएगी।

    मीडिया से संवाद के बहाने सीएम ने कहा- याद करिए 2005 के पहले के बिहार को।शाम होते ही बाजार बंद हो जाते थे। पटना में भी यही हाल था। कोई दुकान खुली नहीं रहती थी। समारोह में मौजूद महिलाओं को दिखाकर सीएम ने कहा कि इतनी महिलाएं आ पाती थीं क्या? लेकिन आज बिहार का विकास देखिए। कितना काम हुआ है। महिलाएं भी पढ़ाई कर आगे आ रही हैं। इसलिए ऊपर वालों का जो प्रचार चलता है उसे चलाइए लेकिन बिहार में जो काम हुए हैं और हो रहे हैं उनके बारे में लोगों को बताइए ताकि नई पीढ़ी को इसकी जानकारी मिलती रहे।

    कार्यक्रम में मौजूद डिप्टी सीएम स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने भी सरकार की उपलब्धियों की बात कही। तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन सरकार द्वारा नौकरी दिए जाने का मॉडल देश स्तर पर अपनाया जा रहा है। महागठबंधन की सरकार बनते ही नौकरी देने का सिलसिला शुरू हो गया है। युवाओं का चयन कर उनके बीच नियुक्ति पत्र बंटने लगे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री भी लोगों को नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं। बिहार के नौकरी मॉडल को आज देश अपना रहा है। बिहार के लोगों ने वह सब करके दिखाया है जिसे आज बड़े से बड़े लोग मान रहे हैं। जब बिहार में महागठबंधन सरकार नियुक्ति पत्र बांटने लगी तो वह भी 75000 लोगों को नियुक्ति पत्र दे रहे हैं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    उद्घाटन डिजिटल हेल्थ योजना पटना न्यूज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेडिकल कॉलेज शिलान्यास
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    अहिल्याबाई होलकर रानी नहीं, बल्कि गरीबों और असहायों की माता थीं – अन्नपूर्णा देवी

    May 21, 2025

    आंधी-पानी ने मचाई भारी तबाही, आकाशीय बिजली गिरने से 35 मवेशियों की मौत

    May 21, 2025

    पिरपैंती में लगेगा 2400 मेगावाट का पॉवर प्लांट, केंद्र सरकार करेगी 21 हजार करोड़ का निवेश

    May 21, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    अहिल्याबाई होलकर रानी नहीं, बल्कि गरीबों और असहायों की माता थीं – अन्नपूर्णा देवी

    आंधी-पानी ने मचाई भारी तबाही, आकाशीय बिजली गिरने से 35 मवेशियों की मौत

    पटना में राजकुमार राव और वामिका ने फिल्म “भूल चूक माफ” का किया प्रमोशन, लिट्टी-चाेखा का चखा स्वाद

    पिरपैंती में लगेगा 2400 मेगावाट का पॉवर प्लांट, केंद्र सरकार करेगी 21 हजार करोड़ का निवेश

    बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे,मेरी कामना है कि भारत हिंदू राष्ट्र बने

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.