Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 24 May 2025 || 03:22
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»नीतिश ने बिहार की जनता को धोखा दिया- जेपी नड्डा
    Headline

    नीतिश ने बिहार की जनता को धोखा दिया- जेपी नड्डा

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    मुजफ्फरपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को जिले के पारू उच्च विद्यालय में एक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतिश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश ने बिहार की जनता को धोखा दिया है। जनादेश का अनादर किया है। प्रजातंत्रिक तरीके से इसका जवाब दिया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा विमान से पटना पहुंचकर सड़क मार्ग से यहां आए थे। उन्होंने कहा कि हम कुर्सी पर बैठने के लिए नहीं, बिहार का विकास करने के लिए सत्ता में थे। बिहार में हजारो करोड़ के पुल बन रहे है।

    ये सब काम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुए लेकिन अब एक समस्या है। हम ऊपर से तो लक्ष्मी भेज देंगे लेकिन अगर नीचे जंगलराज हो तो काम नहीं हो पाता। विकास थम जाता है। आज मैं कह सकता हूं कि बिहार में जंगलराज आ चुका है। अगस्त महीने में ही कितनी हत्याएं हुईं। लोग बंधक बनाए गए। महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ गए हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुका है।

    राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया की मैन्यूफ्रेक्चरिंग हब बन गया है। भारत दुनिया में मोबाइल का अब निर्यात कर रहा है। इसके अलावा स्टिल उत्पादन में हम दूसरे स्थान पर पहुंच गए है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूरोप में भी कोरोना टीकाकरण पूरा नहीं हो पाया है जबकि भारत में 220 करोड़ से अधिक टीके लग चुके हैं। नड्डा ने कहा कि पुतिन और जेलेंस्की से बातचीत करके यूक्रेन का युद्ध रुकवाया और एक साथ 25 हजार विद्यार्थियों को सुरक्षित निकालकर ले आए।

    इसके पहले सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में सुबह दस बजे जेपी नड्डा का पूजा करने का कार्यक्रम था लेकिन फ्लाइट में देरी के कारण उन्हें पहुंचते-पहुंचते मंदिर का पट बंद हो चुका था। इसके चलते वे दर्शन नहीं कर सके। इसके बाद वे तय कार्यक्रम के तहत सोनपुर से हाजीपुर होते हुए वैशाली की ओर निकल गए।

    जेपी नड्डा का काफिला लगभग 20 मिनट तक पटना एयरपोर्ट के बाहर ही खड़ी रही

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को दोपहर पटना पहुंचे। पटना पहुंचते ही एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ा लेकिन पटना के ट्रैफिक व्यवस्था का दंश जेपी नड्डा को भी झेलना पड़ा। जेपी नड्डा का काफिला लगभग 20 मिनट तक पटना एयरपोर्ट के बाहर ही खड़ी रही।

    जेपी नड्डा के काफिला के पटना ट्रैफिक में फंसने पर भाजपा नेताओ में आक्रोश है।भाजपा के नेताओं ने आरोप सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इतने दिनों से राज्य सरकार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बिहार आने की जानकारी थी लेकिन ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने कोई इंतजाम नहीं किये। यह सब राज्य सरकार ने जानबूझकर किया है। प्रशासन को पता था कि इस दौरान यहां भीड़ होने से ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होगी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    जंगलराज जनता धोखा जेपी नड्‌डा ट्रैफिक नरेंद्र मोदी मुजफ्फरपुर न्यूज विकास
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 20 इनामी नक्सली सहित 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    May 23, 2025

    कोडरमा में घर से बाहर घूमने निकली महिला से बाइक सवार दो चोरों ने सोने की चेन छीन हुए फरार

    May 23, 2025

    पलामू में शादी के पांचवें दिन नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला ,परिजनों ने लगाया ह/त्या का आरोप

    May 23, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    विशाखापट्टनम से चार धाम यात्रा पर निकली यात्री बस रामगढ़ में हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

    कोडरमा में ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

    शहीद संतोष कुमार का पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    कोडरमा में घर से बाहर घूमने निकली महिला से बाइक सवार दो चोरों ने सोने की चेन छीन हुए फरार

    पलामू में शादी के पांचवें दिन नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला ,परिजनों ने लगाया ह/त्या का आरोप

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.