Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 09:01
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: नितिन गडकरी ने झारखंड को दी 9400 करोड़ से अधिक की सौगात
    Headline

    Ranchi: नितिन गडकरी ने झारखंड को दी 9400 करोड़ से अधिक की सौगात

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 23, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi: केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को झारखंड को 9400 करोड़ से अधिक की सौगात दी। केन्द्रीय मंत्री ने रांची और जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया। गडकरी ने देश के सबसे लंबे पारडीह एलिवेटेड डबल डेकर कॉरिडोर का शिलान्यास जमशेदपुर के बिष्टुपुर के गोपाल मैदान से किया। जमशेदपुर में 3843 करोड़ रुपये की 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पारडीह से बालीगुमा तक करीब 10.4 किलोमीटर लंबा यह कॉरिडोर अनूठा होगा। यह देश में नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी छाप छोड़ेगा। जमशेदपुर के ट्रैफिक को देखते हुए अगले 50 सालों का खाका तैयार कर इसका निर्माण किया जा रहा है।

    गडकरी ने कहा कि 1876 करोड़ की लागत से रांची-जमशेदपुर मार्ग पर काली मंदिर से बालीगुमा तक झारखंड की पहली 4-लेन डबल-डेकर एलिवेटेड रोड के निर्माण से 45 मिनट की यात्रा पांच मिनट में तय हो जाएगी। उन्होंने कहा कि रांची से जमशेदपुर इंटर कॉरिडोर पश्चिम बंगाल-ओडिशा के लिए कनेक्टिविटी में सुधार करेगा। यह गलियारा रांची शहर को बायपास करेगा और जमशेदपुर-कोलकाता को सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए दिल्ली-कोलकाता राजमार्ग (एनएच-2) और पूर्व-पश्चिम गलियारे (एनएच-6) को जोड़ेगा।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में हाटगामरिया से बोकना हाथीचौक (एनएच-320जी) तक का यह मार्ग कोलावीरा सड़क के निर्माण के साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों को बेहतर संपर्क प्रदान करेगा। इसके बाद नितिन गडकरी ने रांची के पुराने विधानसभा परिसर मैदान से राज्य में 21 सड़क परियोनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में दो लाख करोड़ रुपये की सड़कें बनेंगी। झारखंड की सड़कें अमेरिका से भी बेहतर हो जायेंगी। उन्होंने झारखंड को संसाधनों से समृद्ध राज्य बताया।

    गडकरी ने कहा कि बिरसा की धरती पर सही से संसाधनों के उपयोग, सबका साथ, सबका विश्वास के मंत्र से यह राज्य आगे बढ़ेगा। पिछले 60-70 सालों में जो विकास के काम नहीं हुए, वे 2014 के बाद रफ्तार से हो रहे हैं। उन्होंने कोयले के उपयोग से हाइड्रोजन तैयार करने की अपील की। साथ ही कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन ही भविष्य है। आने वाले समय में गाड़ियां भी इसी से चलेंगी। बायो इथेनॉल से भी यहां के किसान और युवा लाभान्वित हो सकते हैं। प्रदूषण की समस्या से भी निजात मिलेगी।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड पहुंचने के बाद अक्सर रांची जमशेदपुर हाइवे की बात होती थी। इस सड़क के बनने में कई परेशानियां सामने आईं लेकिन आखिरकार काम पूरा हुआ और अब रांची से जमशेदपुर सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वे रांची से वाराणसी तीन घंटे में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि 2024 समाप्त होने तक देश में सड़कों का जाल बिछेगा, जिससे रोजगार, उद्योग बढ़ेगा और गरीबी दूर होगी। झारखंड में जलमार्ग का विकास हो इसकी तैयारी की जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार ने अब तक कोई रोपवे का प्रपोजल नहीं भेजा है। हम सरकार से अपील करते हैं दूसरे राज्यों की तरह आप भी भेजिए। हम यहां परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ कर देंगे।

    सांसद संजय सेठ ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर स्वागत है। परिवहन सेवाओं और उसकी संरचना में उन्होंने क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। 133 करोड़ देशवासी उन्हें उनकी सेवाओं के लिए साधुवाद देते हैं। रांची की सबसे व्यस्त सड़क माने जाने वाले रातू रोड को ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के लिए एलिवेटेड रोड बन रहा है। उम्मीद है कि अगले एक साल के अंदर ही नितिन गडकरी के हाथों इस सड़क का लोकार्पण होगा।

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि देश सहित झारखंड में भी सड़कों का जाल बिछ रहा है। पूर्व में देश में बनने वाली सड़कों की लंबाई और क्वालिटी की तुलना अल्पविकसित देशों से होती थी लेकिन 2014 के बाद से तस्वीर बदली है। अब विकसित देशों से तुलना हो रही है। हर दिन 40 किमी लंबी सड़कें बन रही हैं।

    भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रोड, हवाई कनेक्टिविटी से विकास की राह खुलती है। झारखंड को सौगात मिली है, जिसका बड़ा लाभ मिलेगा। नितिन गडकरी सहजता, सरलता से देश के विजन, भविष्य की बात करते हैं। धरातल पर भी करके दिखाते हैं। अभी विभिन्न सड़क परियोजनाओं का तोहफा मिला है। इसके अलावा भी उनसे कुछ अनुरोध किया गया है। उम्मीद है कि वह भी पूरा होगा।

    सांसद बीडी राम ने भी कहा कि सड़कें विकास का आईना होती हैं। ना केवल झारखंड, बल्कि देशभर में लगातार सड़कों का जाल बिछ रहा है। पलामू संसदीय क्षेत्र में भी एनएच 98 और अन्य परियोजनाओं पर काम हो रहा है। अगले एक साल में इससे पलामू का नक्शा बदलेगा।

    इस मौके पर सांसद आदित्य साहू, वीडी राम, विद्युत वरण महतो, विधायक भानु प्रताप शाही, कोचे मुंडा, नवीन जायसवाल, मेयर आशा लकड़ा और डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय समेत एनएचएआई के अधिकारी भी उपस्थित थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    एलिवेटेड रोड कॉरिडोर रांची न्यूज सड़क परियोजना समृद्ध राज्य
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.