Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 00:16
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»पीएफआई-एसडीपीआई से जुड़े लोगो के 30 ठिकानो पर एनआईए की सघन छापेमारी
    Headline

    पीएफआई-एसडीपीआई से जुड़े लोगो के 30 ठिकानो पर एनआईए की सघन छापेमारी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 8, 2022No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    पटना।  राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) ने पटना के फुलवारीशरीफ आंतकी माड्यूल मामले में गुरुवार को बिहार के 30 से अधिक ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की। इन छापेमारी में एनआईए को मधुबनी, दरभंगा, नालंदा और मुजफ्फरपुर में कुछ अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं। कुछ को एनआईए ने गिरफ्तार भी किया है।

    गुरूवार की सुबह आठ बजे से बिहार राज्य के अलग अलग जिलो के विभिन्न ठिकानो पर एक साथ छापेमारी की। यह छापेमारी पटना के फुलवारी शरीफ के अलावा वैशाली, मधुबनी, सारण, अररिया, नालंदा, मधुबनी दरभंगा, कटिहार और मुजफ्फरपुर में पीएफआई-एसडीपीआई से जुड़े संदिग्ध लोगो के ठिकानो पर हुई है। इसमें मधुबनी जिला के भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के लदनियां थाना क्षेत्र के दो गांवो में तो सघन छापेमारी होने की बात सामने आई है। यहां इस्लामिक संगठन पीएफआई के सक्रिय सददस्य अन्सारूल्लाह उर्फ अंसार के घर एनआईए की टीम पहुंची। एनआईए की टीम के वरीय पदाधिकारियों ने सुबह थाना क्षेत्र के मिर्जापुर काशी नगर टोल व बलुआ नगर टोल पर एक साथ सघन छापेमारी की है।

    सारण जिले में जलालपुर के माधवपुर पंचायत के रुदलपुर गांव निवासी सरकारी शिक्षक परवेज आलम के घर पर एनआईए की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी में स्थानीय पुलिस बल भी बड़ी संख्या में मौजूद रहा। एनआईए की टीम ने यहां तीन घंटे से ज्यादा देर तक घर में पूछताछ की । फुलवारी थाना में दर्ज एफआईआर में परवेज का नाम सामने आया था। उस समय एनआईए ने बताया था कि आरोपित पीएफआई का एक्टिव मेंबर है। एनआईए परवेज आलम को अपने साथ स्थानीय जलालपुर थाना ले गयी।

    मुजफ्फरपुर जिले में एनआईए की टीम ने सकरा थाना के गौरीहार में मजरूल इस्लाम के घर पर छापेमारी की। उसका नाम आतंकी संगठन पीएफआई से जुड़ा था। पटना में पकड़े गए पीएफआई के सदस्यों ने मझरूल समेत 26 का नाम एनआईए को बताया था। इसके बाद यह दूसरी बार है, जब एनआईए की टीम मजरूल के घर पहुंची। यहां सिर्फ उसकी मां जमीला खातून और भाभी जरीना खातून मौजूद थी। सकरा थाने की पुलिस भी साथ में थी।

    टीम ने ढाई घंटे तक मजरूल के घर में खोजबीन की। गोदरेज, ट्रंक और अलमीरा भी खंगाला।टीम के हाथ सिर्फ उसकी भाभी का एक बैंक पासबुक लगा। इसे लेकर टीम अपने साथ निकल गई। छापेमारी के बाद एनआईए के अधिकारियों से मीडियाकर्मियों ने बात करने की कोशिश की लेकिन अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया। कहा कि अभी हमलोग कुछ भी बोलने के लिए अधिकृत नहीं है। मजरूल की भाभी ने बताया कि मजरूल बेकसूर है। अगर उसके खिलाफ जांच है तो मेरा पासबुक क्यों ले गई ? जब मीडिया ने उनसे पूछा की एकाउंट में कितने रुपये हैं तो उन्होंने कहा कि पैसा नहीं है।

    वैशाली जिले में एनआईए टीम ने रियाज के घर रेड किया। रियाज महुआ से 2015 और 2020 में विधानसभा का चुनाव लड़ चुका है। रियाज ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया पार्टी के टिकट पर महुआ से चुनाव लड़ा था। रियाज पीएफआई का प्रदेश कोषाध्यक्ष है। रियाज 2008 से पीएफआई का सक्रिय सदस्य है। वह 2013 में पीएफआई के प्रदेश कमेटी में हुआ था शामिल।

    नालंदा जिले में सोहसराय थाना क्षेत्र के खासगंज मोहल्ले में एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष शमीम अख्तर के घर एनआईए की छापेमारी के बाद शमीम अख्तर के छोटे भाई मो. दानिश को टीम अपने साथ ले गई है। मधुबनी जिला के लदनिया प्रखंड के मिर्जापुर काशी टोल में मोहम्मद जशीम के घर में एनआईए टीम ने छापेमारी की। कटिहार के हसनगंज में महबूब नदवी के आवास पर एनआईए की टीम ने छापेमारी की।महबूब नदवी भी पीएफआई से जुड़ा बताया जा रहा है। रामपुर पंचायत के मोजफ्फर टोला गांव के उसके घर की तलाशी ली गई।

    पटना के फुलवारी शरीफ के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में भी एनआईए ने कार्रवाई की। फुलवारी के मिलकियाना मोहल्ला एवं भनपुरा ग्रामीण इलाके में टीम पहुंची। यहां पीएफआई और एसडीपीआई से जुड़े संदिग्धों की तलाश की जा रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस बात को कोई भी बताने को तैयार नहीं है।

    उल्लेखनीय है कि इससे पहले 31 जुलाई को भी रानीगंज में एनआईए ने छापेमारी की थी। मिर्जापुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 13 के सरफराज नाम के युवक को हिरासत में लिया गया था। हालांकि, अररिया एसपी के आवास पर उससे पांच घंटे की पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था। 11 जुलाई को फुलवारी शरीफ के नया टोला से पीएफआई और एसडीपीआई से जुड़े लोगों के अड्डे पर पटना पुलिस ने छापेमारी की थी। पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग जगहों से चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

    इसमें खुलासा हुआ था कि इनके निशाने पर सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही नहीं, पूरे देश की व्यवस्था भी थी। भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाने की साजिश के लिए इन लोगों ने सात पेज का एक्शन प्लान बनाया था, जिसमें लिखा था- 10 प्रतिशत मुस्लिम साथ दें तो बहुसंख्यक घुटनों पर आ जाएंगे। इनकी योजना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से दलित-ओबीसी को अलग करने की भी थी। इस मामले में फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी के बयान के आधार पर बिहार के अन्य जिलों से 26 लोगों को नामजद किया गया था। इस मामले में अभी भी 22 लोग पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। बाद में यह मामला एनआईए को सौंप दिया गया था।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    एनआईए छापेमारी पटना न्यूज फुलवारीशरीफ आंतकी माड्यूल बिहार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.