Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 04:50
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»फुलवारी शरीफ आतंकी कनेक्शन को लेकर एनआईए का कई इलाको में छापा, संदिग्धो से पूछताछ
    Headline

    फुलवारी शरीफ आतंकी कनेक्शन को लेकर एनआईए का कई इलाको में छापा, संदिग्धो से पूछताछ

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 28, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    पटना।  एनआईए ने गुरूवार की सुबह फुलवारी शरीफ आतंकी कनेक्शन को लेकर दरभंगा सहित नालंदा और मोतिहारी और फुलवारी शरीफ में एक साथ छापेमारी की है। एनआईए  संदिग्धो से पूछताछ कर रही है। इसके सहारे कड़ियां जोड़ने का प्रयास चल रहा है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी लगाए गए है। पूछताछ के क्रम में किसी भी बाहर जाने की इजाजत नहीं दी गई है।

    एनआई की टीम आज सुबह सुबह दरभंगा के लहेरियासराय के ऊर्दू बाजार में नूरुद्दीन जंगी के घर, सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर में मो. जाकिर के पुत्र मुस्तकीम और इसी गांव के सनाउल्लाह उर्फ आकिब के घर पर पहुंची। कई घंटे बाद नूरुद्दीन जंगी से एनआईए की पूछताछ समाप्त हो गई है। जंगी की मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों से करीब 4 घंटे तक पूछताछ की गई। शंकरपुर में मुस्तकीम और सनाउल्लाह उर्फ आकिब के घर पर अभी भी पूछताछ चल रही है।

    दूसरी ओर नालंदा जिला के बिहार शरीफ़ के सोहसराय महुआ टोला, लहेरी थाना के नदी मोड, बिहार थाना के गढ़पर मोहल्ला में एनआईए की छापेमारी समाप्त हो गई है। छापेमारी के दौरान यहां भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। यहां एनआईए की तीन सदस्यीय टीम यहां छापा मारने पहुंची थी। टीम यहां से मोबाइल, पासपोर्ट और आधार कार्ड अपने साथ ले गई है। मोतिहारी के चकिया के कुआंवा गांव में भी रियाज मारूफ उर्फ बबलू के घर पर एनआईए की टीम रेड कर रही है। आरोप है कि रियाज पीएफआई का मास्टर ट्रेनर है। लहेहिरासराय के ऊर्दू बाजार निवासी नूरुद्दीन जंगी को एनआईए ने लखनऊ से गिरफ्तार किया था। वह वकील है और संदिग्धों के लिए जमानतगीर का काम करता था। पीएफआई मामले की जांच में एनआईए की तीन टीम में 21 अधिकारी दरभंगा पहुंचे हैं जिसमें दो डीएसपी रैंक के अधिकारी हैं।

    वहीं  मोतिहारी जिले के चकिया में गुरुवार सुबह एनआईए की टीम  रेयाज मॉरूफ के कुंअवा वार्ड 13 स्थित घर पर घंटो छापेमारी की । बताया जा रहा है कि रेयाज पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का राज्य सचिव है।साथ ही इस संगठन का मास्टर ट्रेनर भी है।गत साल इसके द्धारा ही चकिया के गांधी मैदान मे एक ट्रेनिंग कैंप का संचालन किया गया था।लगभग आधा दर्जन गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची एनआईए की टीम के साथ जांच दल में कई अधिकारी शामिल रहे।आज तड़के सुबह से चल रही छापेमारी की सूचना के बाद रेयाज के घर के बाहर लोगो की भीड़ इकठ्ठा हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार उस समय घर पर रियाज की माँ और भाई मौजूद थे,जिनसे एनआईए के अधिकारियो ने घंटो पूछताछ कर उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।अभी तक छापेमारी में किसी भी गिरफ्तारी की बात सामने नहीं आई है।

    एनआईए की टीम ने राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में  गुलिस्तान मोहल्ला रईस कॉलोनी स्थित सिमी के सदस्य रहे अतहर परवेज के घर छापेमारी  की। एनआईए की टीम अतहर के घर का कोना-कोना खंगाल रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि एक बस में सवार होकर एनआईए की टीम पहुंची थी। अतहर परवेज के आवास गुलिस्तां मोहल्ला के पास बस से जांच एजेंसी के सदस्य उतरे और सीधे अतहर परवेज के घर चले गए। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को आसपास के इलाकों में लगाया गया है। अतहर के घर से किसी को न बाहर जाने दिया जा रहा है और न बाहर से किसी को अंदर आने दिया जा रहा है।

    अतहर परवेज एसडीपीआई से जुड़ा है। पूर्व में वह सिमी से जुड़ा था। गिरफ्तार अतहर परवेज पर आरोप है कि वह सिमी के पूर्व सदस्यों को एकजुट कर पीएफआई और एसडीपीआई की आड़ में नया आतंकी संगठन खड़ा कर रहा था। फिलहाल, अतहर परवेज, रिटायर सब इंसपेक्टर जलालुद्दीन खान, अरमान मलिक और एडवोकेट नूरुद्दीन के साथ जेल में बंद है। अतहर के देश विरोधी गतिविधियां संचालित करने के आरोपों के बारे में पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद पूरा मामला को एनआईए सौंपा गया है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आंतंकी कनेक्शन एनआईए छापेमारी पीएफआई फुलवारी शरीफ
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.