Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 18:40
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»New Delhi: सरकार ने छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में किया इजाफा
          Headline

          New Delhi: सरकार ने छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में किया इजाफा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 31, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          New Delhi:  छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वालों के अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही के लिए अधिकांश लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें बढ़ा दी है। नई ब्याज दरें एक अप्रैल, 2023 से लागू होंगी। वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि अर्थव्यवस्था में तेजी के रुख के साथ अधिकांश लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें बढ़ाई गई है। मंत्रालय के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-जून तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में 0.1 से 0.7 फीसदी की वृद्धि की गई है। हालांकि, लोकप्रिय जमा योजना पीपीएफ और बैंकों में बचत जमा पर ब्याज दरें अप्रैल-जून तिमाही के लिए क्रमश: 7.1 फीसदी और चार फीसदी पर बरकरार रखी गई है।

          बयान के मुताबिक ब्याज दर में सबसे ज्यादा वृद्धि राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) में की गई है। एनएससी पर एक अप्रैल से 30 जून, 2023 के लिए अब 7.7 फीसदी ब्याज मिलेगा, जो अबतक 7.0 फीसदी था। बालिकाओं के लिए बचत योजना सुकन्या समृद्धि के लिए ब्याज दर 7.6 फीसदी से बढ़ाकर 8 फीसदी कर दी गई है। इसी तरह वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए ब्याज दर 8 फीसदी से बढ़ाकर 8.2 फीसदी और किसान विकास पत्र (केवीपी) के लिए 7.2 फीसदी से बढ़ाकर 7.6 फीसदी कर दी गई है। किसान विकास पत्र अब 120 महीनों के बजाय 115 महीनों में परिपक्व होगा।

          इस संशोधन के साथ ही डाक घर में एक साल के लिए जमा राशि पर ब्याज 6.8 फीसदी की गई है, जो अबतक 6.6 फीसदी थी, दो साल के लिए 6.9 फीसदी की गई है, जो अबतक 6.8 फीसदी थी, तीन साल के लिए सात फीसदी की गई है, जो अबतक 6.9 फीसदी थी और पांच साल के लिए 7.5 फीसदी की गई है, जो अबतक सात फीसदी थी। लोक भविष्य निधि पर ब्याज दर 7.1 फीसदी और बचत जमा पर चार फीसदी पर बरकरार रखी गई है। मासिक आय योजना पर ब्याज दर को 0.3 फीसदी बढ़ाकर 7.4 फीसदी कर दिया गया है।

          उल्लेखनीय है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बढ़ती महंगाई दर को काबू में लाने के लिए नीतिगत दर यानी रेपो रेट को चालू वित्त वर्ष में 2.5 फीसदी बढ़ाकर 6.5 फीसदी कर दिया है। इसके मद्देनजर जमा पर भी ब्याज दरें बढ़ी हैं। पिछली तिमाही में भी ब्याज दर बढ़ाई गई थी। वित्त मंत्रालय लघु बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरों में हर तिमाही में संशोधित करता है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          इजाफा छोटी बचत नई दिल्ली न्यूज ब्याज दर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          April 26, 2026

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          नवादा मुठभेड़: 50 हजार का इनामी डॉक्टर हत्याकांड का फरार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गो/ली

          रजरप्पा मंदिर का होगा भव्य पुनर्विकास, बनेंगे नए घाट और प्रवेश द्वार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.