Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 15:50
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»New Delhi: भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, एकसाथ चुनाव और समान नागरिक संहिता का वादा
    Headline

    New Delhi: भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, एकसाथ चुनाव और समान नागरिक संहिता का वादा

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 14, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    New Delhi: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को संकल्प पत्र नाम से पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संकल्प पत्र का लोकार्पण किया।

    प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी ने संकल्प पत्र को 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने का मिशन बताया। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र युवा, नारी, गरीब और किसान को सशक्त करने की हमारी सोच से प्रेरित है। भाजपा लोगों को सम्मान के साथ गुणवत्तापूर्ण जीवन और नए अवसर देना चाहती है। उन्होंने एकसाथ राज्यों एवं केन्द्र में चुनाव और समान नागरिक संहिता पर जोर देते हुए अपने अगले कार्यकाल में भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की गारंटी दी।

    इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्रियों, पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराया। संकल्प पत्र में उल्लेखित गारंटियों को जिक्र करते हुए उन्होंने देश के समाजिक, डिजिटल और भौतिक ढांचागत सुविधाओं को विस्तार देने की अपनी सरकार की नीति को जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने पर राष्ट्रीय सहकारिता नीति लाई जाएगी, श्री अन्न पर बल दिया जाएगा, पश्चिमी भारत के बाद पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी भारत में बुलेट ट्रेन लाई जाएगी, वंदे भारत का मेट्रो, स्लीपर और चेयरकार तीन रूपों में विस्तार किया जाएगा।

    आयुष्मान भारत योजना का लाभ 70 वर्ष के अधिक आयु के बुजुर्गों को दिया जाएगा

    प्रधानमंत्री ने वर्तमान में जारी सरकार की योजनाओं को आगे भी जारी रखने और विस्तार देने की गारंटी दी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ 70 वर्ष के अधिक आयु के बुजुर्गों को दिया जाएगा। योजना के तहत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज कराया जा सकता है। तीन करोड़ नए घर बनाए जाएंगे। लोगों के घरों तक सस्ती पाइप के माध्यम से गैस पहुंचाई जाएगी। मुद्रा ऋण को दोगुना यानी 20 लाख किया जाएगा। तीन करोड़ लखपति दीदी बनाई जाएंगी। महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, जनजातीय गौरव दिवस, एकलव्य स्कूल, तमिल भाषा को बढ़ावा दिया जाएगा। लोगों को 80 प्रतिशत कम कीमतों पर जन औषधि केन्द्रों के माध्यम से सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी और गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त राशन दिया जाना जारी रहेगा।

    एक विशेष अभियान चलाकर सर्वाइकल कैंसर को दूर किया जाएगा

    लोकसभा चुनाव-2024 के संकल्प पत्र के विमोचन के दौरान प्रधानमंत्री ने युवा, महिला, किसान और गरीब चार वर्गों से एक-एक व्यक्ति को ये संकल्प पत्र सौंपा। भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में दाल, खाद्य, तेल और सब्जियों के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को जारी रखने की बात कही गई है। मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधा युक्त जीवन के अवसर प्रदान करने की दिशा में प्रतिबद्धता दिखाई गई है। रियल एस्टेट से जुड़े सुधार लाकर सस्ते आवास उपलब्ध कराए जाने की भी बात कही गई है। कामकाजी महिलाओं के लिए औद्योगिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा जिसमें शिशु गृह जैसी बुनियादी सुविधाएं होंगी। ट्रक चालकों के आराम और अन्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हाइवे पर आरामगृह बनाए जाएंगे। एक विशेष अभियान चलाकर सर्वाइकल कैंसर को दूर किया जाएगा। नारी शक्ति बंधन अधिनियम को व्यवस्थित रूप से लागू कर लोकसभा राज्य विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा।

    संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि 2014 या फिर 2019 में मोदीजी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने हर संकल्प पूरा किया है। 2019 के संकल्प पत्र में हमने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर भारत की एक संकल्पना के साथ-साथ 2047 के भारत की रूपरेखा भी रखी थी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 5 सालों में हमने संकल्पित भारत सशक्त भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में सफलतापूर्वक कार्य किया है। अब हम 140 करोड़ नागरिकों के सामने नया संकल्प पत्र प्रस्तुत करने जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र तैयार करने के लिए तीन माध्यम से सुझाव प्राप्त हुए हैं। बड़ी संख्या में ऑनलाइन इनपुट्स आए हैं चार लाख सुझाव नमो ऐप के माध्यम से भी आए हैं करीब 10 लाख सुझाव वीडियो के माध्यम से आए हैं। कुल मिलाकर 15 लाख सुझाव समिति के पास आए जिनमें से कुछ मुख्य विषय ढूंढे गए और उन पर कार्य किया गया।

    मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी है

    इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हर बार चुनाव के समय पर भारतीय जनता पार्टी अपनी वैचारिक यात्रा आगे बढ़ती है। एकात्मानवाद से अंत्योदय तक और प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को जोड़ते हुए भाजपा ने अपनी नीतियां आगे बढ़ाई हैं। पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने गांव, गरीब और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए काम किया है। जनसंघ के समय से ही भाजपा ने डॉ अंबेडकर के पथ पर चलते हुए सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने के लिए दिशा में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि 10 साल भारतीय जनता पार्टी का शासन इस बात का प्रमाण है कि मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Ayushman Bharat Scheme B J P letter of resolution Modi's guarantee uniform civil code
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.