Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 9 June 2026 || 12:50
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नेपाल के प्रधानमंत्री वाराणसी पहुंंचे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की अगवानी
          Headline

          नेपाल के प्रधानमंत्री वाराणसी पहुंंचे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की अगवानी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 3, 2022Updated:April 3, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          वाराणसी। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 40 सदस्यीय दल के साथ विशेष विमान से रविवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट  पर पहले से वहां मौजूद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। नेपाल के प्रधानमंत्री और उनके साथ आये प्रतिनिधिमंडल का स्वागत महापौर मृदुला जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक अवधेश सिंह ने कतारबद्ध होकर की। दल में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की पत्नी आरजू राणा देउबा भी शामिल हैं।

          एयरपोर्ट से नेपाल के प्रधानमंत्री का काफिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ आगे बढ़ा तो शहर में कुल 15 जगहों पर उनके सम्मान और स्वागत के लिए लोकनृत्य और संगीत का कार्यक्रम शुरू हो गया। जगह-जगह लोग भारत और नेपाल का राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए मेहमान प्रधानमंत्री के प्रति आदर भाव दिखाते रहे। शहर के प्रमुख स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोकनृत्य देख प्रधानमंत्री देउबा भी खुश दिखे।

          बताते चलें, वाराणसी में नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा के पहुंचने से पहले ही मयूर नृत्य, दीवारी, पाईडंडा लोकनृत्य शुरू हो गया है। एयरपोर्ट मार्ग पर सरायकाजी बस स्टैंड पर सोनभद्र के आदिवासी लोकनृत्य का प्रदर्शन करते रहे। तरना स्थित सेठ जयपुरिया स्कूल के गेट पर नटवरी लोक नृत्य, संत अतुलानंद तिराहा पर सोनभद्र का ही आदिवासी नृत्य, सर्किट हाउस पर बुंदेलखंड का राई नृत्य, पुलिस लाइन चौराहा पर अवध का धोबिया और पूर्वांचल का फरुवाही लोकनृत्य का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री देउबा का काफिला कचहरी और ताज होटल तिराहे पर पहुंचा तो आदिवासी और मयूर लोकनृत्य से उनका स्वागत किया गया। चौकाघाट पर मसक बीन और धोबिया लोकनृत्य, लहुराबीर क्रॉसिंग पर लोकनृत्य, मैदागिन चौराहे पर मयूर नृत्य और बम रसिया (नगाड़ा) की प्रस्तुति हुई। इसके बाद प्रधानमंत्री देउबा का काफिला कालभैरव तिराहा पहुंचा तो लोक कलाकारों ने शहनाई और ढेढिया लोकनृत्य से उनका स्वागत किया। इसके बाद चौक पर धोबिया और विविध लोकनृत्य और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में डमरू वादन से स्वागत होगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          नेपाल प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री लोकनृत्य वाराणसी वाराणसी न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          हजारीबाग के स्वर्ण कारोबारी की बरही में गोली मारकर ह/त्या, केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए देर रात घर से निकले थे

          June 9, 2026

          देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,में चला ऑपरेशन वज्र, अपराधियों में मचा हड़कंप

          June 9, 2026

          बिहार MLC चुनाव 2026:एनडीए के सभी उम्मीदवार जीतेंगे, बोले संजय सरावगी

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          हजारीबाग के स्वर्ण कारोबारी की बरही में गोली मारकर ह/त्या, केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए देर रात घर से निकले थे

          देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,में चला ऑपरेशन वज्र, अपराधियों में मचा हड़कंप

          बिहार MLC चुनाव 2026:एनडीए के सभी उम्मीदवार जीतेंगे, बोले संजय सरावगी

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          फायरिंग केस में घिरे खान सर ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका,मंगलवार को कोर्ट में अहम सुनवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.