Monday, 20 May 2024 || 18:30

जामताड़ा। जामताड़ा-धनबाद सीमा पर स्थित बरबेंदिया पुल के पास नौका डूबने से लापता लोगाे की तलाश के लिए शुक्रवार की सुबह से ही एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। लोगो को खोजने का कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने इसके पूर्व डूब रहे वीरगांव के सुरेश मुर्मू, मेंझिया के परसित कुमार मंडल सहित शाहजोरी के दो युवको को बाहर निकाल लिया है, जिन्हें एम्बुलेंस से जामताड़ा लाया गया है। मेंझिया गांव के ही रहने वाले दो बच्चे समेत चार लोगो के लापता होने की सूचना है। पुलिस प्रशासन की टीम वहां कैंप कर रही है। जबकि प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए स्थानीय लोगो ने हंगामा भी किया।

इधर हादसे का शिकार लोगो को लेकर अलग अलग दावे किए जा रहे है। जानकारी अनुसार नौका पर सवार ज्यादातर लोग जामताड़ा जिले के है। वे धनबाद से मजदूरी कर लौट रहे थे। सभी निरसा घाट पर नौका पर सवार हुए थे। हादसा गुरूवार देर शाम मौसम बिगड़ने के बाद हुआ। स्थानीय लोगो के अनुसार तेज हवा के साथ हुई बारिश और बिजली कड़कने से नौका का संतुलन बिगड़ गया। इससे नौका डूब गया तथा उस पर सवार सभी लोग नदी में समा गए। मौके पर स्वंय उपायुक्त फैज अहमद मुमताज, एसपी दीपक कुमार सिन्हा सहित गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी मौजूद थे। सबो ने लोगो को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

बाहर निकाले गए लोगो के अनुसार निरसा घाट से नाव पर 25 लोग सवार हुए थे। नाव पर भारी सामान और आठ बाईक  भी लोड था। घटना के बाद चार लोगाे को बचा लिया गया है। 21 लोगो की खोजबीन जारी है। देर रात बारिश शुरू हो जाने के बाद पुलिस की ओर से चलाया जा रहा बचाव का काम अंधेरे की वजह से बंद करना पड़ा। इस बीच आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का घेराव कर रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने इसे पुलिस प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने मांग की थी कि सभी लापता लोगो की तलाश करे और हादसे मंे घायलो का इलाज कराएं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version