Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 9 June 2026 || 09:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नक्सलियों ने भारत बंद के दौरान लातेहार में विस्फोट कर उड़ाई रेल पटरी, ट्रेनाें का परिचालन बाधित
          Headline

          नक्सलियों ने भारत बंद के दौरान लातेहार में विस्फोट कर उड़ाई रेल पटरी, ट्रेनाें का परिचालन बाधित

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 20, 2021No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          लातेहार। भाकपा माओवादियों के इस्टर्न रीजनल ब्यूरो के सचिव और पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस उर्फ किशन दा की गिरफ्तारी के विरोध में 20 नवंबर को
          प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों ने भारत बंद के दौरान शुक्रवार की रात टोरी- लातेहार रेलखंड के रिचुघुटा और डेमु स्टेशन के बीच किमी 206/25-27 के बीच रात्रि लगभग 12.50 बजे अप एवं डाउन लाइन  को बम लगाकर उड़ा दिया।  घटना में लाइट डीज़ल इंजन डीरेल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बरकाकाना से दुर्घटना राहत यान घटना स्थल पहुंच चुकी है । परिचालन की पुनर्बहाली हेतु युद्धस्तर पर कार्य जारी है । धनबाद मंडल के उच्चाधिकारी, रेल सुरक्षा बल, स्थानीय पुलिस पहुंच चुकी हैं । घटना के बाद डाउन रेलवे लाइन पर रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। परिचालन पुनर्बहाली हेतु युद्धस्तर पर कार्य करते हुए सुबह 08.45 बजे अप रेलवे ट्रैक तथा अप एवं डाउन लाईन के ओ.एच.ई. को ठीक कर लिया गया है।आईजी अभियान एवी होमकर ने बताया कि पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

          बम विस्फोट के कारण इस रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है

          02 पैसेंजर ट्रेन का परिचालन रद्द किया गया है तथा कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलायी जा रही हैं । रद्द किए गए पैसेंजर ट्रेन में 03364 डेहरी आन सोन बरवाडीह स्पेशल व  03362 बरवाडीह-नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो स्पेशल शामिल है। जबकि 20.11.2021 को सासाराम से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 18639 सासाराम-रांची का परिचालन सोननगर-गढ़वा-टोरी के बदले परिवर्तित मार्ग वाया सोननगर-गया- कोडरमा-नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो-राजाबेरा-मुरी होकर किया जाएगा। इसके अलावो 18.11.2021 को जम्मूतवी से प्रस्थान करने वाली 08310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस का परिचालन गढ़वा-बरकाकाना के बदले परिवर्तित मार्ग वाया गया-कोडरमा-नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो-राजाबेरा होकर किया जाएगा।

          चक्रधरपुर रेल मंडल के लोटा पहाड़ और सोनुवा स्टेशन के बीच अप एंव डाउन लाईन को विस्फोट कर किया क्षतिग्रस्त

          नक्सलियों ने शनिवार की अहले सुबह पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के चक्रधरपुर रेल मंडल के लोटा पहाड़ और सोनुवा स्टेशन के बीच अप एंव डाउन लाईन पर पोल संख्या 323 और 322 के पास रेलवे ट्रैक को बम लगाकर उडा़ने की कोशिश की। लेकिन कोई बड़ा नुकसान पहुंचाने में सफल नहीं हुये। इस घटना से दोनों लाईन की पटरी के नीचे लगा सीमेंट का कुछ स्लिपर को नुकसान पहुंचा है। इस घटना के बाद राउरकेला-चक्रधरपुर रेल मार्ग पर घटना के बाद से हीं ट्रेनों और मालगाडी़ का परिचालन ठप हो गया है।

          पुलिस और आरपीएफ की भारी सुरक्षा के बीच क्षतिग्रस्त ट्रैक को ठीक करने का प्रयास जारी है। जबकि थर्ड लाईन से मालगाडी़ का परिचालन प्रारम्भ कर दिया गया है। ट्रैक को भी जल्द ही ठीक कर ट्रेनों का परिचालन प्रारम्भ करने की संभावना जताई जा रही है। इस घटना के बाद से अहमदाबाद एक्सप्रेस, गीतांजलि एक्सप्रेस, समरसता एक्सप्रेस, बिलासपुर-पटना आदि ट्रेनों का परिचालन बाधित होने की सूचना है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          इंजल टोरी- लातेहार रेलखंड नक्सली भारतबंद रेलवे ट्रैक लातेहार न्यूज विस्फोट
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,में चला ऑपरेशन वज्र, अपराधियों में मचा हड़कंप

          June 9, 2026

          बिहार MLC चुनाव 2026:एनडीए के सभी उम्मीदवार जीतेंगे, बोले संजय सरावगी

          June 9, 2026

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          June 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,में चला ऑपरेशन वज्र, अपराधियों में मचा हड़कंप

          बिहार MLC चुनाव 2026:एनडीए के सभी उम्मीदवार जीतेंगे, बोले संजय सरावगी

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          फायरिंग केस में घिरे खान सर ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका,मंगलवार को कोर्ट में अहम सुनवाई

          अरवल-पटना नहर रोड पर बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी , चार युवकों की दर्दनाक मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.