Jamui: पुलिस की टीम ने चरकापत्थर थाना क्षेत्र के जंगली क्षेत्र से छापेमारी में एक वांटेड नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार नक्सली की शिनाख्त जोनल कमांडर सुनील मरांडी के रूप में की गई हैं। नक्सली के पास से पुलिस की टीम ने एक कार्बाइन,2 मैग्जीन,सेल्फ लोडेड राइफल(एसएलआर)की 01 मैगजीन और 7.62एमएम की 22 कारतूस बरामद किया हैं।
जानकारी अनुसार जमुई पुलिस तथा एस0एस0बी0 को सूचना मिली कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन सी0पी0आई0 (माओवादी) के बिहार झारखण्ड का सीमान्त जोनल कमिटी का हार्डकोर हथियार बन्द दस्ता कुख्यात नक्सली सुनील मराण्डी के नेतृत्व में किसी नक्सल घटना को कारित करने तथा अपने संगठन के विस्तार हेतु चरकापत्थर थाना क्षेत्र के जंगली तथा पहाड़ी क्षेत्र में भ्रमणशील है।
सूचना के सत्यापन तथा नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु बिहार पुलिस तथा एस0एस0बी0 का एक संयुक्त अभियान दल सोनो (चरकापत्थर) थाना के टोला पहाड़ क्षेत्र के कहुआ के घने जंगल में प्रवेश किया। अभियान दल के आगे बढ़ते हीं नक्सलियों के द्वारा अभियान दल को लक्षित कर फायरिंग की गई। अभियान दल के द्वारा अपना परिचय देते हुए फायरिंग बन्द कर आत्मसमर्पण किये जाने हेतु कहा गया, किन्तु नक्सलियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। अभियान दल योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ा। कुछ नक्सली घने जंगल का लाभ उठाकर भाग निकलें किन्तु उनमें एक पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम सुनील मराण्डी, साकिन-कथावर, जिला-जमुई बताया।
गिरफ्तार नक्सली सुनील मराण्डी के विरुद्ध 13 नक्सल काण्ड अंकित हैं। प्रतिबंधित नक्सली संगठन सी0पी0आई0 (माओवादी) के बिहार झारखण्ड के सीमान्त जोनल कमिटी के हार्डकोर नक्सली सुनील मराण्डी की गिरफ्तारी बिहार के जमुई जिले तथा झारखण्ड के गिरिडीह जिले के लिए महत्वपूर्ण है।
उक्त नक्सली ने अपने ही गांव के पिता-पुत्र अर्जुन हेम्ब्रम एवं चतुर हेम्ब्रम को पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी।इसके अलावा भी इस क्षेत्र के संवेदकों से लेवी वसूलने की घटना में शामिल रहा है।इसके विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस गिरफ्तार नक्सली से गहन पूछताछ कर रही हैं।छापेमारी टीम में एसएसबी 16वी वाहिनी के अधिकारी और जवानों समेत स्थानीय पुलिस की टीम शामिल थी।