Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 8 August 2026 || 23:22
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नवादा ITI के पास नो-एंट्री में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, ने बीएड छात्रा को कुचला, मौके पर मौत, सड़क हादसे के बाद बवाल, एक घंटे जाम रहा मार्ग
          Headline

          नवादा ITI के पास नो-एंट्री में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, ने बीएड छात्रा को कुचला, मौके पर मौत, सड़क हादसे के बाद बवाल, एक घंटे जाम रहा मार्ग

          नवादा आईटीआई के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 22 वर्षीय बीएड छात्रा अंकिता कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 8, 2026Updated:August 8, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Nawada News:  नवादा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था और नो-एंट्री नियमों के पालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को नवादा आईटीआई के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 22 वर्षीय बीएड छात्रा अंकिता कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित नागरिकों ने करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।

          बताया गया कि अंकिता कुमारी समाजसेवी संजीव कुमार की बेटी थी। वह अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर शहर की ओर जा रही थी। परिजनों के अनुसार, दोनों बीएड की ड्रेस सिलवाने के लिए निकले थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

          टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकिता सड़क पर गिर गई और ट्रक की चपेट में आ गई। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, अंकिता का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए।

          स्थानीय लोगों का आरोप था कि शहर के प्रतिबंधित मार्ग पर नो-एंट्री के बावजूद भारी वाहन धड़ल्ले से प्रवेश कर रहे हैं। इसी को लेकर लोगों में पहले से नाराजगी थी। हादसे के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और उन्होंने सड़क पर धरना देकर यातायात रोक दिया। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से आवागमन प्रभावित रहा।

          घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक के मौके से भागने की कोशिश की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

          आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से शहर में नो-एंट्री व्यवस्था को सख्ती से लागू करने, भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रभावी रोक लगाने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद नागरिकों ने सड़क जाम समाप्त किया और यातायात सामान्य हो सका।

          नगर थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नो-एंट्री नियमों का उल्लंघन करने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

          Ankita Kumari Death BEd Student Death bihar road accident Death in Truck Accident Nawada breaking news Nawada ITI Accident nawada road accident Nawada Truck Accident road accident Truck No Entry अंकिता कुमारी मौत ट्रक से कुचलकर मौत नवादा आईटीआई हादसा नवादा ट्रक हादसा नवादा ब्रेकिंग न्यूज़ नवादा सड़क हादसा नो-एंट्री में ट्रक बिहार सड़क हादसा बीएड छात्रा की मौत सड़क दुर्घटना
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी की ह/त्या, आरोपी पति गिरफ्तार

          August 8, 2026

          जेपीएससी विवाद में पीयूष कुमार का सरकार को अल्टीमेटम, लिखित जवाब की मांग,10 को विधानसभा घेराव

          August 8, 2026

          हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग का सहयोगी घायल,पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी, पैर में लगी गोली

          August 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी की ह/त्या, आरोपी पति गिरफ्तार

          जेपीएससी विवाद में पीयूष कुमार का सरकार को अल्टीमेटम, लिखित जवाब की मांग,10 को विधानसभा घेराव

          हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग का सहयोगी घायल,पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी, पैर में लगी गोली

          नाबालिग से दु/ष्कर्म के मामले में राजबल्लभ की रिहाई को सरकार ने दी चुनौती, SC में याचिका दाखिल, याचिका में सवाल उठाते हुए कई महत्वपूर्ण साक्ष्यों की अनदेखी किए जाने का दावा

          नवादा ITI के पास नो-एंट्री में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, ने बीएड छात्रा को कुचला, मौके पर मौत, सड़क हादसे के बाद बवाल, एक घंटे जाम रहा मार्ग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.