Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 22 May 2025 || 18:06
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Nawada: स्कूली छात्र गौतम की 11 सौ रुपये के लिए हुई थी ह/त्या, दोनों आरोपितों ने किया सरेंडर,
    Headline

    Nawada: स्कूली छात्र गौतम की 11 सौ रुपये के लिए हुई थी ह/त्या, दोनों आरोपितों ने किया सरेंडर,

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Nawada:  जिले के मेसकौर थाना इलाके में स्कूली छात्र की  ह/त्या के दोनों आरोपितों ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस लगातार दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही थी। पुलिस के हत्थे चढ़ पाएं, इसके पहले ही दोनों ने शनिवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। रजौली के एसडीपीओ पंकज कुमार द्वारा दोनों आरोपितों लूटन और कुंदन के कोर्ट में सरेंडर की पुष्टि की गई है।

    एसडीपीओ ने कहा कि शव की बरामदगी के 15 घंटे के अंदर केस को सॉल्व कर लिया गया था। दोनों आरोपितों की पहचान कर ली गई थी। सीसीटीवी फुटेज सहित वैज्ञानिक अनुसंधान और अन्य श्रोतों से जो साक्ष्य मिले थे उसमें लूटन और कुंदन ही घटना में संलिप्त पाए गए थे। ऐसे में दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही थी। उन्होने बताया कि  1100 रूपये के लिए आराेपितों ने गौतम को मार डाला।

    जानें क्या है पूरा मामला-
    जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र के तेतरिया कौआबारी बधार स्थित एक कुआं से स्कूली छात्र गौतम का शव बुधवार को बरामद हुआ था।  दोपहर बाद कौआबारी बधार में पशु चराने गए पशुपालकों की नजर कुआं में तैरता शव पर पड़ा था। बाद में शव की पहचान मेसकौर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी संजय कुमार के 14 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप में की गयी थी। गौतम लाटो यादव उच्च विद्यालय में 9वीं का छात्र था। गौतम 19 सितंबर से लापता था। उसके दो दोस्त उसे घर से बुलाकर मोटरसाइकिल से मेसकौर बाजार की ओर निकले थे।

    9 दिनों बाद बुधवार यानी 27 सितंबर की शाम गौतम का शव कुआं में मिला था। शव की पहचान के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया था। गौतम अपने माता-पिता के तीन संतानों में सबसे बड़ा पुत्र था। गौतम के घर वापस नहीं आने पर माता-पिता ने दोनों दोस्तों को बुलाकर अपने पुत्र के बारे में पूछताछ किया तो उनलोगों ने बताया था कि बाजार में हम छोड़ दिए थे। बाजार के बाद कहां गया मुझे अता पता नहीं है। दो दिनों तक इधर-उधर खोजबीन करने के बाद परिजनों ने 21 सितंबर को मेसकौर थाने में दो लोगों पर अपहरण का केस दर्ज करवाया था।

    एफआईआर के बाद से पुलिस थी एक्टिव
    छात्र के गायब होने और अपहरण की प्राथमिकी के बाद से ही रजौली एसडीपीओ पंकज कुमार मामले का उद्भेदन करने में जुटे थे। 19 सितंबर को लूटन और कुंदन खुद गौतम को घर से बुलाकर बाइक से बैठाकर ले गए थे। तब से वह लापता था। कई सीसीटीवी फुटेज भी निकाले गये थे। जिसमें गौतम को बाइक पर बैठकर दोनों ले जाते हुए देखे गए थे। एफआईआर के बाद से ही दोनों आरोपित फरार हो गए थे। बता दें कि दोनों आरोपितों में एक मेसकौर निवासी कारू प्रसाद का पुत्र लूटन कुमार और दूसरा कारू प्रसाद का भांजा कुंदन कुमार जो कि गया जिले के फतेहपुर थाना अंर्तगत नौडीहा निवासी शंकर प्रसाद का पुत्र है, के खिलाफ एफआईआर मेसाकौर थाना कांड संख्या 367/23 दर्ज हुआ था।

    1100 रुपए चोरी के शक में दिया घटना को अंजाम

    एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया कि  महज 1100 (ग्यारह सौ) रुपये की खातिर ह/त्या हुई थी। लूटन की छोटी सी गुमटी थी। उसकी गुमटी से रुपए गायब हो गया था। उसे शक था कि गौतम ने रूपये चुराया था। इसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। वैसे तो पुलिस इस केस को सॉल्व कर चुकी है, फिर भी संभव है कि पुलिस दोनों कोर्ट से रिमांड पर ले।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    चोरी छात्र रुपए शक ह त्या
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    11 जुलाई से शुरू होने वाले देवघर श्रावणी मेला को लेकर मुख्यमंत्री 23 मई को करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

    May 22, 2025

    जम्मू-कश्मीर में सीमा की रक्षा करते हुए शहीद संतोष कुमार यादव को दी गई श्रद्धांजलि

    May 22, 2025

    कोडरमा में ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

    May 22, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    विशाखापट्टनम से चार धाम यात्रा पर निकली यात्री बस रामगढ़ में हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर

    11 जुलाई से शुरू होने वाले देवघर श्रावणी मेला को लेकर मुख्यमंत्री 23 मई को करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

    कोडरमा में ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

    रानीगंज के बीडीओ को निगरानी की टीम ने डेढ़ लाख घुस लेते किया गिरफ्तार, निगरानी ने लेखापाल को भी किया गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर में सीमा की रक्षा करते हुए शहीद संतोष कुमार यादव को दी गई श्रद्धांजलि

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.