Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 17 May 2025 || 16:10
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Nawada:  यूजीसी-नेट पेपर लीक की जांच करने नवादा पहुंची CBI team पर हमला, चार गिरफ्तार
    Headline

    Nawada:  यूजीसी-नेट पेपर लीक की जांच करने नवादा पहुंची CBI team पर हमला, चार गिरफ्तार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Nawada:  यूजीसी-नेट पेपर लीक मामले की जांच करने दिल्ली से बिहार के नवादा के रजौली पहुंची सीबीआई की टीम पर  ग्रामीणों ने हमला कर दिया। कसियाडीह गांव के लोगों ने सीबीआई को फर्जी समझकर मारपीट शुरू कर दी और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है।

    जानकारी अनुसार  शनिवार को लगभग 4 बजे सीबीआइ की टीम नवादा पुलिस बल के साथ मुरहेना के कसियाडीह गांव निवासी फूलचंद प्रसाद व उनकी पत्नी बबिता देवी के घर की तलाशी लेकर वापस लौट रही थी। इस दौरान घरवालों एवं करीब 200-300 लोगों की भीड़ जमा हो गई और सिविल ड्रेस में रहे सीबीआई टीम को नकली बताकर घेर लिया। हालांकि सीबीआइ के अफसरों द्वारा पहचान पत्र भी दिखाया गया। साथ ही नवादा नगर थाना की महिला सिपाही काजल कुमारी के द्वारा भी समझाने-बुझाने का बहुत प्रयास किया गया। किन्तु भीड़  ने उनलोगों की एक न सुनी और बदतमीजी करने लगे।

    सीबीआई टीम द्वारा इसकी सूचना रजौली थाना की पुलिस को दी गई। रजौली थाना से पुलिस बल के पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हुई। इस हमले में सीबीआइ टीम के वाहन चालक संजय सोनी जख्मी हो गए। वहीं एक अधिकारी का शर्ट फट गया। महिला सिपाही पर मुरहेना पंचायत के वार्ड संख्या 16 के वार्ड सदस्य मिथलेश प्रसाद द्वारा अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया और सीबीआइ के अफसरों को गालियां भी दी भी गई।

    बताया जा रहा है कि यूजीसी नेट पेपर लीक मामले गिरफ्तार एक युवक की निशानदेही पर कसियाडीह की एक युवती की तलाश में सीबीआइ की टीम पहुंची थी। छापेमारी के दौरान सीबीआइ टीम ने दो मोबाइल के साथ कुछ बैंक पासबुक और यूजीसी नेट से सम्बंधित कुछ कागजात बरामद कर अपने साथ ले गई है। हालांकि, नवादा पुलिस द्वारा बताया गया है कि दो मोबाइल फोन जब्त कर सीबीआइ की टीम अपने साथ ले गई है।

    इस मामले में रजौली थाने में आठ लोगों पर नामजद और 150-200 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार लोगों में फूल चंद प्रसाद की पत्नी राधा कुमारी उर्फ मधु, श्रवण कुमार का बेटा प्रिंस कुमार, चुनचुन कुमार का बेटा ललन कुमार और राजेंद्र प्रसाद का बेटा अमरजीत कुमार शामिल हैं।

    नवादा के एसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि यूजीसी नेट पेपर लीक मामले में सीबीआई की टीम नवादा पहुंची थी। इस दौरान टीम के अधिकारियों ने दो मोबाइल फोन को जब्त किया है। हालांकि, ग्रामीणों ने टीम को नकली समझकर उनके साथ मारपीट की। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    assault CBI UGC-NET paper leak
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    घर के बाहर सोई महिला की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या,जमीन विवाद में हत्या की आशंका

    May 17, 2025

    झारखंड में अभी और सताएगी गर्मी, रांची में 40 डिग्री तक पहुंचा तापमान

    May 17, 2025

    घरेलू विवाद मे पति ने पत्नी की गला रेतकर किया हत्या, पति गिरफ्तार

    May 17, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    घर के बाहर सोई महिला की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या,जमीन विवाद में हत्या की आशंका

    आईपीएल 2025: प्लेऑफ की रेस में आरसीबी को चाहिए जीत, हारते ही बाहर हो जाएगी केकेआर

    झारखंड में अभी और सताएगी गर्मी, रांची में 40 डिग्री तक पहुंचा तापमान

    घरेलू विवाद मे पति ने पत्नी की गला रेतकर किया हत्या, पति गिरफ्तार

    तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, पति-पत्नी सहित बच्चे की मौत

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.