Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 14:31
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Nawada: सड़क लूटेरा गिरोह के 4 अपराधी गिरफ्तार , लूटी गई बाईक सहित हथियार बरामद, पकड़े गए अपराधियों की कई कांडो में थी तलाश
    Headline

    Nawada: सड़क लूटेरा गिरोह के 4 अपराधी गिरफ्तार , लूटी गई बाईक सहित हथियार बरामद, पकड़े गए अपराधियों की कई कांडो में थी तलाश

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Nawada: जिले की पुलिस ने सड़क लूटेरा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से 2 कट्टा, 5 कारतूस, पूर्व में लूटी गई 2 बाइक, 42 हजार रुपए नगद, एक मोबाइल, एक एटीएम कार्ड की बारामदगी की गई है। गिरफ्तार सभी बदमाश एक ही गांव रोह थाना क्षेत्र के काजीचक – मरूई गांव के निवासी बताए जाते हैं।

    पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 16 अप्रैल और 19 अप्रैल 2024 को रोह थाना इलाके में सड़क लूट की दो घटनाएं हुई थी। इस मामले में दो अलग-अलग प्राथमिक कांड संख्या 117/24 दिनांक 17.4.24 और कांड संख्या 121/2024 दिनांक 20.4.24 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रोह थानाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था।

    इस बीच 21 अप्रैल 2024 को कुम्हारावां – मरूई पथ पर कुछ बदमाशों के इकट्ठा होने और बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई और 4 बदमाशों चंदन कुमार 19 वर्ष पिता रविंद्र यादव, मनीष कुमार 20 वर्ष पिता- राम अवतार यादव, केजीएन कुमार उम्र 18 वर्ष पिता मनोज यादव और नीरज कुमार उम्र 18 वर्ष पिता देवनंदन यादव सभी ग्राम काजीचक – मरूई थाना रोह, जिला नवादा की गिरफ्तारी हुई। जबकि उनके साथ रहे तीन अन्य बदमाश फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    एसपी श्री शर्मा ने बताया कि 17 अप्रैल को रोह थाना इलाके में तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे एक व्यक्ति से एक बाइक, दो मोबाइल और कुछ नकद रुपए की लूट की गई थी। इसी प्रकार 19 अप्रैल 2024 को कुम्हारावां_मरूई गांव के पास बारात जा रहे एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल, एटीएम और नगद रुपए की लूट की गई थी। पीड़ितों की सूचना पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी।

    गिरफ्तार बदमाशों ने गत वर्ष 6 नवंबर 2023 को रोह थाना इलाके में ही सीएसपी संचालक से नगद रुपए लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। इस प्रकार पूर्व के कुल तीन मामले के अलावा आर्म्स की बरामद की के मामले में एक अलग से प्राथमिकी इन बदमाशों के खिलाफ दर्ज की गई है। आवश्यक पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी से कई अपराधी कांडों की बुद्धि सुलझ गई है जिस पर पुलिस काम कर रही है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    csp operator Roh police station area street robber gang street robbery
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.