Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 19 September 2026 || 06:49
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Navratri Special: यहां गिरी है माता सती के वाम नेत्र की पलकें,लेंबोइया पहाड़ी में मां भगवती चामुंडा स्वरूप में विराजमान हैं
          Headline

          Navratri Special: यहां गिरी है माता सती के वाम नेत्र की पलकें,लेंबोइया पहाड़ी में मां भगवती चामुंडा स्वरूप में विराजमान हैं

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 1, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Chatra News:  इन दिनों चैत्र नवरात्रि चल रहे हैं। नवरात्र में यहां के प्रसिद्ध तीर्थस्थल लेंबोइया पहाड़ी मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। यह मंदिर मन्नतों के लिए प्रसिद्ध है। मान्यता है कि लेंबोइया पहाड़ी में माता सती के वाम नेत्र की पलकें गिरी हैं। यह एक सिद्धपीठ स्थल है। यहां सदियों से नवरात्र के मौके पर मां भगवती की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है।

          लेंबोइया पहाड़ी चतरा जिले का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। लेंबोइया पहाड़ी में मां भगवती चामुंडा स्वरूप में विराजमान हैं। माता के दर्शन व पूजन के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। सोने व चांदी के नेत्र चढ़ाने की परंपरा भी यहां सदियों से चली आ रही है। आज भी लोग मन्नतें पुरी होने पर यहां मां को सोने व चांदी के बने नेत्र चढ़ाते हैं। पहाड़ी की चोटी में मां दक्षिणेश्वरी देवी भगवती की प्रचंड मुद्रा में भव्य व दुर्लभ काले पत्थरों को तराश कर प्रतिमा बनी है।

          प्रतिमा आठवीं से दसवीं शताब्दी की बताई जाती है। इस मंदिर की खोज चरवाहों ने की थी। मां की प्रतिमा रण क्षेत्र में युद्ध करते हुए प्रचंड मुद्रा में है। मां की प्रतिमा में तीन मस्तक और सात नेत्र हैं। पैर के नीचे चंड और मुंड हैं। यहां मां की पूजा वैष्णव विधि से की जाती है। सुबह से शाम तक यहां मां की आराधना की जाती है। वैसे तो साल भर यहां श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन नवरात्र में यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। दूर दराज से सैकड़ों लोग यहां पहूंचकर कलश स्थापना कर मां की आराधना करते हैं। नवरात्र के दिनों में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ देखते ही बनती है।

          लेम्बोइया पहाड़ी में सदियों से शारदीय नवरात्र का आयोजन हो रहा है। रामगढ़ राजपरिवार के द्वारा यहां पूजा कराई जाती थी। पदमा राजा कामख्या नारायण सिंह के नाम पर प्रथम भोग व बली चढ़ाने की प्रथा थी। ब्रह्म ऋषि समाज माता की पूजा कुलदेवी के रूप में करते हैं। आसपास के क्षेत्र के हर शुभ कार्य की शुरुआत ग्रामीण इसी मंदिर से करते हैं।

          प्रधान पुजारी बी. पांडेय ने बताया कि यह मंदिर कई प्राचीन परंपराओं और रहस्यों से भरा है। यहां का प्राकृतिक वातावरण लोगों को आकर्षित करता है। मुख्य मंदिर में मां भगवती की पांच फुट ऊंची प्रतिमा के अलावा कई देवी व देवताओं की प्राचीन प्रतिमाएं भी स्थापित हैं।

          chaitra navratri Chamunda Form Leboia Hill left eye lids Mother Sati
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मुजफ्फरपुर में मजदूर की संदिग्ध मौत, दोनों आंखें क्षतिग्रस्त, किराए के कमरे में खून से लथपथ मिला शव, पत्नी-बच्चे गायब

          September 18, 2026

          JDU के प्रबोधन कार्यक्रम में उठी निशांत कुमार के नेतृत्व की मांग, पार्टी के नाम पर भी चर्चा,जनता दल नीतीश’ नाम के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय स्तर की बैठकों में होगा

          September 18, 2026

          खूंटी में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार,19 चोरी की बाइक, बोलेरो पिकअप और मास्टर चाबी बरामद

          September 18, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मुजफ्फरपुर में मजदूर की संदिग्ध मौत, दोनों आंखें क्षतिग्रस्त, किराए के कमरे में खून से लथपथ मिला शव, पत्नी-बच्चे गायब

          JDU के प्रबोधन कार्यक्रम में उठी निशांत कुमार के नेतृत्व की मांग, पार्टी के नाम पर भी चर्चा,जनता दल नीतीश’ नाम के प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय स्तर की बैठकों में होगा

          खूंटी में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 गिरफ्तार,19 चोरी की बाइक, बोलेरो पिकअप और मास्टर चाबी बरामद

          JSSC-CGL समेत नियुक्तियां रद्द करने के आदेश पर रोक बरकरार, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

          नवादा स्कूल में छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार,अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.