Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 16:04
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Nalanda: मुख्यमंत्री ने किया 750 करोड़ की लागत से बने राज्य खेल परिसर का उद्घाटन, सीएम ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
    Headline

    Nalanda: मुख्यमंत्री ने किया 750 करोड़ की लागत से बने राज्य खेल परिसर का उद्घाटन, सीएम ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 29, 2024Updated:August 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Nalanda:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नांलदा जिले के राजगीर में 750 करोड़ की लागत से बने राज्य खेल परिसर का गुरुवार शाम उद्घाटन किया। इसमें इनडोर और अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम हैं। इस परिसर में कई खेलों के लिए सुविधाएं हैं और खिलाड़ियों के लिए छात्रावास और कर्मचारियों के लिए आवास का निर्माण पूरा हो चुका है। इस मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

    इस अवसर पर प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खेल के क्षेत्र में राज्य के 9 अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को सम्मानित किया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ओलंम्पिक गेम्स, एशियन गेम्स, सीनियर एशियन चैम्पियनशिप में पदक विजेता/सहभागी खिलाड़ियों / प्रशिक्षकों को सम्मान प्रदान किया गया। इसके तहत अर्जुन पुरस्कार विजेता श्रेयसी सिंह, जो पेरिस ओलंम्पिक निशानेबाजी 2024 में भाग लीं और एशियन गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीती थीं। साथ ही एशियन गेम्स, 2022 तलवारबाजी में भाग लेने वाले आकाश कुमार, एशियन गेम्स – 2022 सेलिंग में भाग लेने वाले सुधांशु शेखर, एशियन गेम्स, 2022 रग्बी में भाग लेने वाली स्वेता शाही, एशियन गेम्स – 2022 पारा स्वीमिंग में भाग लेने वाले मो. शम्स आलम शेख, सीनियर एशियन चैम्पियनशिप – 2024 लॉन बॉल्स में स्वर्ण पदक विजेता चंदन कुमार सिंह और सीनियर एशियन चैम्पियनशिप- 2024 पारा साइक्लिंग में भाग लेनेवाले मो जलालुद्दीन अंसारी को सम्मान प्रदान किया गया।

    प्रशिक्षक वर्ग में एशियन गेम्स – 2023 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित कुश्ती खेल विद्या के प्रशिक्षक शशिभूषण प्रसाद को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हॉकी के जादूगर पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    मुख्यमंत्री के समक्ष भवन निर्माण विभाग द्वारा राजगीर खेल परिसर के निर्माण से संबंधित एवं खेल विभाग द्वारा बिहार में खेल के विकास के लिए किए गए कार्यों पर आधारित लघु फिल्म प्रस्तुत की गई। मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल परिसर स्थित मुख्य प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल परिसर में नवनिर्मित स्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में आयोजित मैच का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने तरणताल का निरीक्षण किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भी निरीक्षण किया और तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    मुख्यमंत्री ने इसके पूर्व निर्माणाधीन जरासंध स्मारक का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने वहां निर्माणाधीन संग्रहालय का भी जायजा लिया। जायजा लेने के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पर जो भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी, उसके विषय में ऊपर में हिंदी और नीचे अंग्रेजी में जानकारी दें ताकि लोग अच्छी तरह से प्रदर्शनी के बारे में अवगत हो सकें। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक स्थल है, जिसके विकसित होने से अधिक संख्या में लोग इसे देखने आएंगे। मुख्यमंत्री ने वहां निर्माण कराए जा रहे पार्क और तालाब का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलिंग का निर्माण कराएं ताकि लोग सुरक्षित रहें।  इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने रोप-वे (झूला) के पास निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड भवन का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Chief Minister Nitish Kumar Players Rajgir State Sports Complex
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.