Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 15 March 2026 || 13:38
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»मुजफ्फरपुर: नूडल्स फैक्टरी के बॉयलर विस्फोट में मलबे से सात शव मिले,जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल
    Headline

    मुजफ्फरपुर: नूडल्स फैक्टरी के बॉयलर विस्फोट में मलबे से सात शव मिले,जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 26, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    मुजफ्फरपुर।  औद्योगिक क्षेत्र बेला के मोदी नूडल्स फैक्टरी में रविवार को हुए बॉयलर विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने इसकी पुष्टि की है। डीएम प्रणव कुमार ने हि.स. कोबताया कि मोदी नूडल्स बनाने वाली एक फैक्टरी में बॉयलर फटने से सात लोगों की मौत हुई है, जबकि छह से सात अन्य घायल हो गए। ज्यादातर लोग विस्फोट और भाप के कारण मारे गए और कुछ इमारत के मलबे के नीचे दब गए। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। , शव बुरी तरह झुलस चुके हैं। घटना के सही कारण का फिलहाल पता नहीं चल सका है। डीएम ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि इमारत की मशीनें और एस्बेस्टस शीट की छत उड़ गई और आसपास की फैक्टरियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। धमाके की जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोग फौरन मौके पर जमा हो गए।

    डीएम ने कहा कि एसडीआरएफ व अन्य स्थानीय टीमें पुलिस टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं। विस्फोट की सूचना के बाद दमकल की पांच टीम और आपातकालीन सेवाओं को भी मौके पर भेजा गया। कई मजदूरों के फैक्टरी के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंचे मुजफ्फरपुर के एसएसपी जयंत कांत ने मीडिया को बताया कि टीम ने अब तक मलबे से सात शव बरामद किए हैं, जबकि अन्य सात घायलों को इलाज के लिए श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसकेएमसीएच) ले जाया गया है। मृतकों के शरीर इतनी बुरी तरह से झुलस गए थे कि अभी तक केवल दो व्यक्तियों की पहचान हो सकी है। एफएसएल टीम और अन्य स्थानीय स्रोतों की मदद से हम अन्य मृतकों के ठिकाने का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। कारखाने में अधिकतम लोग स्थानीय लोग हैं, जो कारखाने में दैनिक वेतन भोगी का काम करते हैं। हमने अधिकारियों से सभी मृतकों और घायलों की सूची तैयार करने को कहा है. मौके पर दमकल की एक टीम भी तैनात है।

    उन्होंने बताया कि बॉयलर विस्फोट का असर पास की दो अन्य फैक्टरियों तक भी पहुंच गया है और उन सभी की जांच की जा रही है। पास की फैक्टरियों में घायलों को भी अस्पताल ले जाया गया। एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार नियंत्रण कक्ष और बॉयलर नियंत्रकों द्वारा की गई अनियमितताओं के कारण भट्टी में विस्फोट हुआ, जिसके बाद बॉयलर में विस्फोट हो गया। अनुमान है कि इसमें अनियंत्रित ईंधन डाला गया था, जिससे दबाव बढ़ गया। नियंत्रण कक्ष ने दबाव की जांच नहीं की, जिससे भट्टी में विस्फोट हुआ, जिसके बाद बॉयलर इकाई में विस्फोट हो गया। विस्फोट के लिए जिम्मेदार लोगों और फैक्टरी मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

    एसएसपी ने बताया कि स्नैक्स और नूडल्स बनाने वाली फैक्टरी विकास मोदी और श्वेता मोदी की है। यह 2006 से मुजफ्फरपुर में संचालित किया जा रहा था। यह बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में स्नैक्स की आपूर्ति करता है। मुशहरी सीओ सुधांशु शेखर ने बताया कि सात घायलों की पहचान नरकटियागंज निवासी विशाल व उसके साले ओम प्रकाश (30), मधुबनी के हरलाखी निवासी विवेक कुमार सदा, शिवहर नगर थाना क्षेत्र के सत्यम कुमार (20) के रूप में हुई है। इसके अलावा मधुबनी के नवतुर घुरवंती के महादेव और मधुबनी के कुंदन के रूप में हुई है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    नूडल्स फैक्टरी बॉयलर मुजफ्फरपुर न्यूज विस्फोट
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    March 14, 2026

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.