Tuesday, 21 May 2024 || 03:29

Sahibganj :  जिले के बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत चटकी गांव के जंगल से पुलिस ने बुधवार को एक महिला की खोपड़ी और मानव शरीर के चार टुकड़े बरामद किए हैं। पुलिसपूरे इलाके में तलाशी अभियान चला र शरीर के दूसरे टुकड़ों की तलाश कर रही है। जंगल से शरीर के कुछ टुकड़ों के साथ खून से सनी नाइटी, चप्पल, बाल और बाइक की चाबी बरामद किया। ग्रामीणों ने कपड़ों से आंगनबाड़ी सेविका मालोती सोरेन के रूप में पहचान की। वह बोरियो प्रखंड के बांझी चटकी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका थी और 27 अप्रैल से लापता थी। तीन दिन पहले आंगनबाड़ी सेविका की मां संजलि टुडू ने बेटी की लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी जगन्नाथ पान ने महिला के पति और परिजनों से पूछताछ की थी। हालांकि, उसका कोई पता नहीं चला।

पुलिस को आज सूचना मिली कि चटकी जंगल में इंसानी शरीर के कुछ टुकड़े पड़े हैं। इनमें एक खोपड़ी भी है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।  मालोती बोरियो संताली गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी 2007 में बांझी चटकी गांव के प्रधान के पुत्र तलु किस्कू से हुई थी। उसके तीन बच्चे रोबेन किस्कू, सलखु किस्कू व पूजा किस्कू हैं। मालोती की बहन रानी सोरेन ने बताया कि उसकी बहन ससुराल चटकी गांव जाना नहीं चाहती थी। उसके जीजा तालु किस्कू उसे जबरन घर लेकर चला गया। जीजा ने 19 अप्रैल को गम्हरिया की दूसरी लड़की से शादी कर ली और उसे घर ले आया।

रानी सोरेन ने बताया कि उसकी बहन से 27 अप्रैल की रात दो बजे बात हुई थी। इसके बाद से बातचीत बंद हो गई। वह बहन के घर चटकी गई थी लेकिन उसे धमका कर भगा दिया गया। शक होने पर वह मां के साथ थाने पहुंची और मामले की जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि महिला के पति ने ही हत्या कर शव को जंगल में टुकड़ों में करके फेंक दिया है। पुलिस प्राथमिक दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। उल्लेखनीय है कि साहिबगंज में 17 दिसंबर, 2022 को रुबिका पहाड़िन के शव के 18 से अधिक टुकड़े बरामद हुए थे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version