Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 5 May 2026 || 19:27
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»किशनगंज में हुई 8 साल की बच्ची की ह/त्या का हुआ खुलासा, चाची निकली आरोपी
          Headline

          किशनगंज में हुई 8 साल की बच्ची की ह/त्या का हुआ खुलासा, चाची निकली आरोपी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 5, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Kishanganj News:  जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 8 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या उसी की चाची ने कर दी। कोढ़ोबारी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है।

          मृतक बच्ची की पहचान शहरानी उर्फ साली प्रवीण के रूप में हुई है। उसका शव गांव के पास स्थित मकई के खेत से बरामद किया गया था, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और कोढ़ोबारी थाना कांड संख्या-71/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 238 के तहत मामला दर्ज किया गया।

          घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया।

          एसआईटी ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। लगातार पूछताछ और छापेमारी के दौरान मृतका की चाची हैरूण निशा का व्यवहार संदिग्ध पाया गया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

          पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके बेटे और बच्ची के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान गुस्से में आकर उसने बच्ची को थप्पड़ मारा और धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। इसके बाद पकड़े जाने के डर से उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

          हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर में छिपाकर रखा और शाम के समय मच्छरदानी के कपड़े से उसका चेहरा ढंककर मकई के खेत में ले जाकर फेंक दिया, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सने कपड़े, मच्छरदानी का टुकड़ा और एक टूटी चप्पल बरामद किया है, जो इस मामले में अहम सबूत साबित हुए हैं।

          फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी शुरुआत में जांच को गुमराह करने की कोशिश कर रही थी और बार-बार अपना बयान बदल रही थी, लेकिन सख्त जांच और पुख्ता सबूतों के आधार पर सच्चाई सामने आ गई।

          फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है। यह घटना न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि रिश्तों के टूटते विश्वास की भी एक भयावह तस्वीर पेश करती है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          aunt killed niece case Bihar child murder news Bihar Crime News Kishanganj murder case Kishanganj police solved case
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          ममता बोलीं– वोट लूटे गए, नहीं दूंगी इस्तीफा, चुनाव प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल

          May 5, 2026

          बिहार में 7 मई को होगा सम्राट मंत्रीमंडल का विस्तार, गांधी मैदान में होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह

          May 5, 2026

          पश्चिम बंगाल में 9 मई को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण,अमित शाह बने पर्यवेक्षक

          May 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          ममता बोलीं– वोट लूटे गए, नहीं दूंगी इस्तीफा, चुनाव प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल

          किशनगंज में हुई 8 साल की बच्ची की ह/त्या का हुआ खुलासा, चाची निकली आरोपी

          बिहार में 7 मई को होगा सम्राट मंत्रीमंडल का विस्तार, गांधी मैदान में होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह

          पश्चिम बंगाल में 9 मई को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण,अमित शाह बने पर्यवेक्षक

          गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, जीत के बाद बदला नहीं, बदलाव की बात होनी चाहिए- मोदी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.