Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 07:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Motihari : एयरटेल पेमेंट बैक लूट का पुलिस ने किया खुलासा, लूट की 10 हजार की राशि के साथ दो गिरफ्तार
          Headline

          Motihari : एयरटेल पेमेंट बैक लूट का पुलिस ने किया खुलासा, लूट की 10 हजार की राशि के साथ दो गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 25, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Motihari : नगर थाना क्षेत्र के बलुआ टाल स्थित एयरटेल पेमेंट बैंक से गत 17 सितंबर को हुए लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए लूट की साजिश रचने वाला कोटेक महिंद्रा के कलेक्शन एजेंट और उसके एक अन्य साथी को बेतिया से गिरफ्तार किया है।

          बुधवार को नगर थाना परिसर में इसकी जानकारी देते सदर एएसपी शिखर चौधरी ने बताया कि एयरटेल पेमेंट बैंक में दो अपराधियों ने हथियार के दम पर एक लाख से ज्यादा रुपये लूट कर हवा में फायरिंग करते फ़रार हो गये थे। घटना के बाद त्वरित कारवाई करते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने एसआईटी का गठन कर दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने का निर्देश दिया। साथ ही दोनो अपराधियों के विरूद्ध इनाम भी घोषित किया गया। जिसके बाद तकनीकी अनुसंधान करते हुए लूट के साजिश में शामिल अपराधियों को लूट के 10,000 रुपयों के साथ गिरफ्तार किया है।

          इन अपराधियों ने पूछताछ में खुलासा करते हुए बताया कि अनुज कोटेक महिंद्रा बैंक में कलेक्शन का काम करता था। अंशु कुमार उसका साथी है, जब अनुज कोटेक में काम करता था उसी दौरान उसकी मुलाकात अब्दुल गन्नी से हुई, जिसके बाद अनुज ने पूरी लूट की घटना का योजना बनायी और आदमी हायर किया। इस दौरान लूट का 20 प्रतिशत लेने पर डील फाइनल हुई, उसके बाद लूट कि घटना को अंजाम दिया गया। जब इसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 10 हजार रुपये भी बरामद हुआ है। उसने अपने अन्य साथी के नाम का भी खुलासा किया है।

          एएसपी ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान में पता चला कि लूट की राशि का अनुज कुमार और अंशु कुमार अपने में बंटवारा कर घर में छुपा हुआ है, जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान बताया कि प्रतीक सिंह के इशारे पर हमने इस घटना के दिन रेकी की थी और पैसे का बंटवारा कमीशन के तौर पर 20 प्रतिशत में तय हुआ था, जिसमें 10 हजार मिला है। बाकी कुछ दिन बाद देने की बात हुई थी।इनकी निशानदेही पर पुलिस प्रतीक सिंह और गनी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि प्रतीक और गन्नी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार के इनाम घोषित किया गया है। अगर चार दिनों के अंदर कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उनके घर की कुर्की की जाएगी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          airtel payment bank robbery Bihar News Kotak Mahindra Motihari News SIT
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.