Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 10 June 2026 || 22:54
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Motihari: प्रतिबंधित पीएफआई के राज्य सचिव रियाज मारूफ को पुलिस ने किया गिरफ्तार
          Headline

          Motihari: प्रतिबंधित पीएफआई के राज्य सचिव रियाज मारूफ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 9, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Motihari: पुलिस ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा पीएफआई के आतंकी मॉड्यूल मामले में चिन्हित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मोतिहारी पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पीएफआई के राज्य सचिव रेयाज मारूफ को चकिया थाना क्षेत्र के सुभाष चौक से गिरफ्तार किया है।

          रियाज की गिरफ्तारी मोतिहारी पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है,क्योंकि बिहार एटीएस और एनआईए इसे लंबे समय से तलाश रही थी।च किया नगर परिषद के वार्ड-13 के कुअंवा गांव निवासी रियाज मारूफ शनिवार की सुबह मछली खरीदने चकिया बाजार पहुंचा था।इसी दौरान गुप्त सूचना मिलने के बाद चकिया पुलिस ने चकिया के सुभाष चौक के समीप गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तारी के बाद उसे गुप्त स्थान पर रख कर पूछताछ कर रही है। मोतिहारी पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी की सूचना एनआईए और एटीएस को दे दी है।जिनके सत्यापन के बाद अग्रेतर कारवाई की जायेगी।

          मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि रियाज मारूफ की गिरफ्तारी की सूचना बिहार एटीएस और एनआईए को दी गयी है।रियाज की तलाश काफी लंबे समय से की जा रही थी,लेकिन अक्सर वह चकमा देकर निकल जा रहा था।वही फरारी के दौरान भी लगातार युवाओ को प्रतिबंधित पीएफआई से जोड़ने का काम कर रहा था।

          पटना के फुलवारी शरीफ में पीएफआई के टेरर मॉड्यूल का पिछले साल खुलासा हुआ था। इस मामले को लेकर पटना के फुलवारी शरीफ थाने में केस दर्ज हुआ था, जिसमें पुलिस ने 26 लोगों को आरोपी बनाया था। बाद में यह केस एनआईए को ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बाद बिहार के विभिन्न जिलों समेत पूरे देश में एनआईए ने पीएफआई से जुड़े लोगों पर दबिश दी थी। जिसके बाद केंद्र सरकार ने पीएफआई को पूरे देश में बैन कर दिया था।

          एनआईए को इस बात की जानकारी मिली थी कि पीएफआई को बैन किए जाने के बावजूद उसके कुछ सदस्य चोरी छिपे इसे एक्टिव करने की तैयारी कर रहे है। जिसके बाद से एनआईए लगातार पीएफआई से जुड़े लोगों की तलाश कर रही है। एनआईए की टीम बिहार के अलग अलग जिलों में लगातार दबिश दे रही है। पिछले दिनों एनआईए मोतिहारी और कटिहार से पीएफआई से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

          एनआईए की टीम ने पिछले दिनों मोतिहारी पुलिस की मदद से पूर्वी चंपारण के चकिया में छापेमारी कर पीएफआई से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार लोगों के पास से उनकी बंदूकें भी एनआईए ने जब्त किया था। इससे पहले पकड़े गए मेहसी निवासी मो. याकूब की निशानदेही पर एनआईए की टीम ने चकिया अफसर कॉलोनी में छापेमारी कर मो. शाहिद और मो. कैश को गिरफ्तार किया था। दोनों कपड़ा और बालू-गिट्टी के कारोबार की आड़ में पीएफआई की गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।

          इससे पहले पीएफआई मामले में एनआईए ने मधुबनी में दबिश दी थी। 10 सदस्यों की टीम मधुबनी के बेनीपट्टी स्थित मकिया गांव पहुंची थी, जहां एनआईए की टीम ने मकतब विद्यालय के शिक्षक और उसकी दो बेटियों को पकड़ा था और पीएफआई से कनेक्शन सामने आने के बाद शिक्षक और उसकी दो बेटियों से एनआईए की टीम ने बेनीपट्टी थाने में पूछताछ की थी। शिक्षक मो. उज्जैर का बेटा अफगानिस्तान जाने की फिराक में था, जिसे दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया है। मो. उज्जैर का बेटा इंटरनेट के माध्यम से परिवार के लोगों से बात कर रहा था।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          एनआईए गिरफ्तार पीएफआई मेातिहारी न्यूज राज्य सचिव
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          June 10, 2026

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          June 10, 2026

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          June 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जीजा समेत दो गिरफ्तार

          भागलपुर बाइपास पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.