Motihari News: जिले के पताही थाना पुलिस ने 50 हजार रूपये का इनामी महिला अपराधी को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते मंगलवार को पकड़ीदयाल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर पताही थाना पुलिस, एसटीएफ टीम व एसओजी-8 के संयुक्त कारवाई में हत्या एवं लूट कांड में वांछित 50 हजार रूपये का इनामी महिला अपराधी लेडी डॉन रीता सिंह को गया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार रीता सिंह पताही थाना के पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह की पत्नी बतायी जा रही है।नक्सलियों द्वारा पति की हत्या के बाद अपराध की दुनिया मे कदम रखा था । पुलिस के अनुसार गिरफ्तार रीता सिंह पति की हत्या के बाद साध्वी के भेष में छुपकर आपराधिक घटना को अंजाम देने में जुटी थी।पुलिस गिरफ्तार लेडी डॉन से पूछताछ में जुटी है।
गिरफ्तार महिला प्रतिबंधित संगठन की भी सदस्य है। इसके विरूद्ध जिले के पकड़ीदयाल थाना कांड संख्या 95 / 13 ( हत्या का प्रयास कांड),फेनहारा थाना कांड संख्या 61 / 15 (लूट कांड),फेनहारा थाना कांड संख्या 65 / 15 (रंगदारी कांड),पताही थाना कांड संख्या 42 /14 (लूट कांड),पताही थाना कांड संख्या 80/15 (विविध कांड),पताही थाना कांड संख्या 117/13 (हत्या कांड),पताही थाना कांड संख्या 49/14 (रंगदारी कांड),मधुबन थाना कांड संख्या 285/14 (रंगदारी कांड) दर्ज है। छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार, कैलाश कुमार, थानाध्यक्ष पताही थाना,एसआई संजय कुमार, पताही थाना ,STF टीम SOG-8 की टीम व पताही थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।