औरंगाबाद।

अज्ञात अपराधियों ने जिले के हसपुरा थाने के हैबसपुर गांव में शराब बिक्री का विरोध करने पर एक महिला और उसके बेटे को पत्थरो से बुरी तरह कुचल दिया। इससे महिला जोगेश्वरी देवी (65) की मौत मौके पर हो गई, जबकि उसका बेटा अमित प्रजापति (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शुक्रवार की देर रात की है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को दाऊदनगर-गया रोड को 6 घंटे तक जाम रखा। बाद में हसपुरा थाना के प्रभारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी वहां पहुंचकर लोगो समझाते हुए जाम हटाया। जानकारी अनुसार महिला के घर के आगे शराब की बिक्री होती है, जिसका विरोध मां-बेटे करते थे। घटना के दिन में भी विरोध किया था, जिसके कारण महिला की हत्या कर दी गई। जिले के पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि औरंगाबाद में इलाजरत अमित से कुछ जानकारी मिली है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।