मोतिहारी।चोरों ने सोमवार की रात एक ज्वेलर्स दुकान सहित दो दुकानों में सेंधमारी कर लाखों रुपए की संपत्ति चुरा कर फरार हो गए। जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के बैरिया बाजार स्थित आस्था ज्वेलर्स से चोरों के हाथ 10 लाख के सोने-चांदी के आभूषण लगे व इसके बगल अवस्थित कपड़े की दुकान से भी हजारों रुपए के कपड़े ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार देर रात चोरों ने आस्था ज्वेलर्स दुकान और कपड़े की दुकान के पीछे की दीवार काटकर अंदर गए और जेवरात तथा कपड़े पर हाथ साफ कर लिया। हलांकि दुकान के अंदर के तिजोरी में रखे सामान की चोरी करने में असफल रहे। बताया जाता है कि चोरों ने तिजोरी को लोहे के रड से तोड़ने का प्रयास किया, पर वे कामयाब नहीं हो सके। ज्वेलर्स दुकान के मालिक प्रमोद प्रसाद की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।



